तेलंगाना में सरकार बनने के बाद मंत्रियों ने बड़े विभागों के लिए पैरवी शुरू कर दी

तेलंगाना में कांग्रेस ने राज्‍य की बांगडोर संभाल ली है। मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शपथ लेते हुए एक्‍शन मूड में आ चुके है। अभी तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है, इसलिए मंत्री अपने लिए बड़े विभागों की पैरवी शुरू कर दी है। मंत्रियों की इन पैरवियों के बीच तेलंगाना मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ तेलंगाना में मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

telangana cm

वहीं सीएम रेवंत रेड्डी का दिल्ली आने का एक और उद्देश्य ये भी है कि शुक्रवार को मल्काजगिरी से लोकसभा सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा देना था क्योंकि तेलंगानाराज्य के मुख्यमंत्री का पद रेवंत ने संभाल लिया है।

मलाईदार विभाग पाने की होड़ में शामिल मंत्री भट्टी विक्रमार्क, मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, डी श्रीधर बाबू और कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी सहित वरिष्ठ लोग एमएयूडी, राजस्व, उद्योग और गृह की मांग कर रहे हैं।

कुछ मंत्री दिल्ली में शीर्ष नेताओं को राजस्व और गृह, एमएयूडी और उद्योग जैसे दो-दो महत्वपूर्ण विभाग सौंपने के लिए मना रहे हैं, जबकि कुछ तो एमएयूडी, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे तीन विभागों का गुलदस्ता भी चाहते हैं। कथित तौर पर एक मंत्री ने तो गृह और एक अन्य प्रमुख पोर्टफोलियो मांगा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप देने के लिए राहुल गांधी या केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सकते हैं। उम्‍मीद जताई जा रही है कि रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में शेष सीटें भरने के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+