बयान पर बवाल के बाद बोले सिद्धू, पुलवामा हमले पर मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले पर दिए गए बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। विवादों के बीच सिद्धू ने कहा है कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया, मैं केवल यह कह रहा था हमें आतंकवाद की समस्या का स्थायी समाधान खोजने की आवश्यकता है। हर बार सैनिकों को ही क्यों भुगतना चाहिए? पिछले 70 साल से इस तरह के हमले हो रहे हैं। जबकि सिद्धू ने अपने पहले बयान में कहा था कि आतंकवाद का कोई देस नहीं होता है।

आतंकी हमले में 40 जवान शहीद

आतंकी हमले में 40 जवान शहीद

आपको बता दें कि गुरुवार शाम को सीआरपीएफ के काफिले की एक बस को निशाना बनाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने फिदायीन हमला किया था। सीआरपीआफ का यह काफिला श्रीनगर आ रहा था और काफिले में करीब 2500 जवान शामिल थे। इस हमले को अंजाम देने के लिए फिदायीन आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने 300 किलो विस्फोटक (IED) से भरी कार बस से जा टकराई। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल हुए।

इस बयान को लेकर निशाने पर हैं सिद्धू

इस बयान को लेकर निशाने पर हैं सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा कि- 'यह घटना बेहद निंदनीय है, यह एक कायरतापूर्ण कार्य है। बातचीत के जरिए इस समस्या का एक स्थाई समाधान निकाले जाने की जरूरत है, कब तक हमारे जवान अपनी जान कुर्बान करेंगे? कब तक यह रक्तपात जारी रहेगा? ऐसा करने वाले लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।' वहीं, इस आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा, 'आतंकवाद का कोई देश नहीं होता और ना ही आतंकियों का कोई मजहब होता है, उनकी कोई जाति नहीं होती।

द कपिल शर्मा शो से हटाया गया

द कपिल शर्मा शो से हटाया गया

सूत्रों की माने तो पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा अटैक पर बयान देना इतना महंगा पड़ गया कि सोनी टीवी ने उनको द कपिल शर्मा शो से हटा दिया है। खबर है कि अब उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह शो में नजर आएंगी जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। सिद्धू के इस बयान के बाद ट्विटर पर लोगों ने कपिल शर्मा शो में उन्हें हटाने की मांग की थी। लोगों ने शो को तब तक ना देखने की अपील की थी जब तक सिद्धू को इससे हटा नहीं लिया जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+