निशा के आरोप के बाद वायरल हुई करण-हिमांशी की रोमांटिक तस्वीरें, भड़के लोगों ने कहा-'होम ब्रोकर'
मुंबई, 3 जून। टीवी एक्टर करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। निशा ने दावा किया है कि करण का किसी और से अफेयर चल रहा है। हालांकि करण ने निशा के सारे आरोपों को गलत-बेबुनियाद बताते हुए उन्हें ही 'बाइपोलर पर्सन' और 'झूठा' करार दे दिया है। अभी मियां-बीवा के तकरार की खबरें सुर्खियां बनी ही थीं कि सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस हिमांशी पराशर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है और उन पर भद्दे और गंदे कमेंट्स कर डाले हैं।
Recommended Video

करण-हिमांशी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल
दरअसल करण मेहरा इन दिनों जी पंजाबी पर आने वाले टीवी शो 'मावां दी ठंडिया छावां' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जिसनें उनके अपोजिट हिमांशी पराशर ही हैं। हिमांशी की अपनी एक फैन फालोइंग हैं। लोगों उन्हें काफी हॉट और सुंदर मानते हैं। उनकी और करण की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने हिमांशी को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया।

भड़के लोगों ने हिमांशी को कहा-'होम ब्रोकर'
कुछ लोगों ने तो उन्हें 'होम ब्रोकर' तक कहना शुरू कर दिया। जिसके बाद हिमांशी ने तंग आकर अपने ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्रागाम के कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। करण और हिमांशी के बीच केवल एक प्रोफेशनल रिश्ता है या और कुछ, ये तो किसी को नहीं पता लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस वक्त कुछ लोग हिमांशी को ही करण-निशा के झगड़े की वजह मान रहे हैं। दरअसल निशा ने आरोप लगाया है कि करण पिछले काफी समय से चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे हैं और मुंबई में उनके साथ नहीं रहते हैं।

करण ने किया अफेयर से इंकार
लेकिन वो चंडीगढ़ के बहाने दिल्ली में किसी लड़की से मिलने जाते हैं, जिनसे उनका अफेयर चल रहा है। निशा ने दावा किया है कि 'उन्होंने खुद करण के मोबाइल पर वो प्रेम भरे मैसेज देखे हैं, जो उन्होंने उस लड़की को भेजे थे।' हालांकि करण ने अफेयर की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि 'निशा केवल ये सब मेरी इमेज को खराब करने के लिए कह रही है।' फिलहाल ट्रोलर्स के कारण हिमांशी परासर काफी नाराज और आहत हैं।

'मैं शांत दिख सकती हूं लेकिन...'
उन्होंने अपने इंस्ट्रागाम पर एक विचार शेयर किया है, जो कि उनके अंदर की आग को बखूबी बयां कर रहा है। दरअसल उन्होंने इंस्ट्रा पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मैं शांत दिख सकती हूं लेकिन मेरे मन में मैं तुम्हारे चेहरे पर तीन बार पंच मार चुकी हूं।' अब उन्होंने ये बात ट्रोलर्स के लिए लिखी या करण के लिए ये तो वो ही जाने लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि करण-निशा की तरह हिमांशी परासर भी इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी डिस्कस की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications