बिग बॉस से निकलते ही अरहान ने रश्मि को लेकर कही ये बड़ी बात, बताया कौन हो सकता है शो का विनर

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी 'वीकेंड के वॉर' में दर्शक उस समय चौंक गए जब शो के होस्ट सलमान खान ने घर से बेघर होने वाले सदस्य के नाम का ऐलान किया। इस हफ्ते जिन्हें घर से एविक्ट होना पड़ा वो हैं- अरहान खान। बिग बॉस 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले एक्टर और मॉडल अरहान खान शो से बाहर गए। घर में वो करीब दो हफ्ते ही रहे, इस दौरान रश्मि देसाई से उनकी केमिस्ट्री की काफी चर्चा रही। घर वाले भी लगातार उनके रिलेशन को लेकर चर्चा करते नजर आए। फिलहाल अरहान घर से बाहर हो गए हैं और बिग बॉस हाउस से निकलते ही उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। इस बीच उन्होंने ये भी बताया कि इस बार बिग बॉस का विनर कौन हो सकता है?

बिग बॉस के घर से बाहर हुए अरहान

बिग बॉस के घर से बाहर हुए अरहान

बिग बॉस 13 में अपनी जर्नी को लेकर अरहान खान ने बताया, 'मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ। मैं बहुत अच्छा खेल रहा था। मैंने सभी कार्यों को बहुत अच्छी तरह से निभाया। मैं अपने एविक्शन से चकित हूं। मैं इतनी जल्दी घर छोड़ने की उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने काफी तैयारी की थी और कई अहम योजनाएं थीं लेकिन निराश हूं कि यात्रा पहले खत्म हो गई।'

रश्मि से रिश्तों को लेकर अरहान ने किया बड़ा खुलासा

रश्मि से रिश्तों को लेकर अरहान ने किया बड़ा खुलासा

अरहान के घर से निकलने का ऐलान होते ही उनकी दोस्त रश्मि देसाई भावुक हो गईं। वहीं घर से निकलने पर जब अरहान से रश्मि को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं रश्मि को लगभग दो साल से जानता हूं। घर में प्रवेश करने से पहले, वो सिर्फ मेरी दोस्त थी लेकिन घर के अंदर, चीजें थोड़ी बदल गईं। पहली बार घर में हमने 14 से 15 दिन एक साथ बिताए। हमारे बीच समीकरण मजबूत हो रहे था लेकिन इसी बीच मुझे घर से बाहर निकलना पड़ा। अगर मुझे घर वापस जाने का मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अपनी स्टोरी सबके सामने लेकर आउंगा।'

अरहान ने कहा- सिद्धार्थ आखिरी पड़ाव तक जाएंगे लेकिन...

अरहान ने कहा- सिद्धार्थ आखिरी पड़ाव तक जाएंगे लेकिन...

वहीं बिग बॉस 13 का विनर कौन हो सकता है जब ये सवाल एक इंटरव्यू में अरहान से किया गया तो उन्होंने रश्मि देसाई का नाम लिया। उन्होंने कहा कि रश्मि ये शो जीत सकती हैं। वहीं जब सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर उनसे सवाल किया गया तो अरहान ने कहा कि वो स्ट्रॉन्ग प्लेयर जरूर हैं और शो के आखिरी पड़ाव तक जाएंगे लेकिन विनर बनने की संभावना रश्मि की ज्यादा है। बता दें कि इससे पहले कई सेलिब्रिटिज ने सिद्धार्थ को बिग बॉस 13 का विजेता बनने की संभावना जताई है।

क्यों ट्रेंड हुआ #WhyArhaanKhan

क्यों ट्रेंड हुआ #WhyArhaanKhan

दूसरी ओर बिग बॉस 13 से अरहान खान के एविक्शन पर फैंस ने नाराजगी जताई है। फैन्स का मानना है कि घर में अरहान से ज्यादा कमजोर कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें शो से निकलना चाहिए था। अरहान के बिग बॉस से बेघर किए जाने पर #WhyArhaanKhan ट्रेंड भी होने लगा। बता दें कि अरहान और हिमांशी खुराना को दर्शकों से सबसे कम वोट्स मिले थे। जिसके बाद अरहान खान को शो को बाहर होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या फैसले के कारण बिग बॉस के घर से बाहर हुए तहसीन पूनावाला? पत्नी की पोस्ट से उठे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+