बहन प्रियंका संग छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी, ढाबे पर पी कॉफी और खाई मैगी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। साल 2018 जाते-जाते कांग्रेस पार्टी को खुश कर गया है, आज कांग्रेस की तीन बड़े राज्यों में सरकार बन गई है, पांच राज्यों की चुनावी सभाओं और सीएम नाम को लेकर लंबी माथा-पच्ची के बाद आखिरकार राहुल गांधी ने खुद के लिए वक्त निकाला और वो अपनी बहन प्रियंका और उनके बच्चों के साथ शिमला पहुंचे हैं।

बहन प्रियंका संग छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी,

बहन प्रियंका संग छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी,

शिमला पहुंचने से पहले मंगलवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, प्रियंका गांधी और उनके बच्चों ने सोलन के तरनतारन ढाबे पर करीब आधे घंटे तक वक्त बिताया, जहां उन्होंने मैगी खाई और कॉफी पी।

राहुल गांधी को देख क्रेजी हुए लोग

राहुल गांधी को यूं ढाबे पर देखकर लोग एकदम से क्रेजी हो गए, भारी संख्या में लोग ढाबे पर पहुंच गए और सबने जमकर राहुल और प्रियंका संग सेल्फी भी खिंचवाई।

राहुल-प्रियंका बच्चों संग शिमला पहुंचे

राहुल-प्रियंका बच्चों संग शिमला पहुंचे

आपको बता दें कि राहुल-प्रियंका बच्चों संग चंडीगढ़ होते हुए सड़क मार्ग से शिमला के छराबरा इलाके पहुंचे थे, मालूम हो कि प्रियंका गांधी यहां पर अपना एक शानदार घर भी बनवा रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा इससे पहले भी कई बार यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ इस जगह आ चुकी हैं लेकिन यह पहला मौका है जब प्रियंका और राहुल गांधी यहां इस मकान को देखने आए हैं।

लोकसभा चुनाव में होगी जबरदस्त वापसी

लोकसभा चुनाव में होगी जबरदस्त वापसी

इस बारे में स्थानीय कांग्रेस नेता ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे कहा कि वह हिमाचल के एक निजी दौरे पर आए हैं, कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल, प्रियंका और उनके बच्चे छराबरा के एक होटल में रूके हुए हैं। राहुल-प्रियंका के आने से उत्साहित स्थानीय नेता ने कहा कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत कर कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से वो वापसी करेंगे, वो और उनकी पार्टी देश हित के लिए काम करती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+