दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

भारत में धरती के डोलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात को दिल्ली समेत कई राज्यों में भूकंप आया था। अब एमपी-छत्तीसगढ़ में झटके महसूस किए गए हैं।

Delhi

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार रात भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। उस घटना से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह भूकंप आया। हालांकि उसकी तीव्रता काफी कम थी। अभी तक इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन फिर भी स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे। वहीं दूसरी ओर भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। साथ ही केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर समेत कई इलाकों में उसी वक्त झटके आए, जिसका केंद्र सूरजपुर के भटगांव से 11 किलोमीटर दूर था। दोनों राज्यों में नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि भूकंप की खबर मिलते ही लोग घबरा गए थे।

मंगलवार को तीव्रता थी ज्यादा
बीते मंगलवार को दिल्ली, यूपी, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, एमपी और उत्तराखंड में भूकंप के झटके आए थे। जिसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। साथ ही उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 थी, जिस वजह से काफी देर तक धरती हिली। इस वजह से देर रात लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक सड़कों पर खड़े रहे।

पश्चिमी हिमालय ज्यादा संवेदनशील
हाल ही में वैज्ञानिकों ने भूकंप को लेकर चेतावनी जारी की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय का इलाका भूकंप के लिहाज से काफी ज्यादा संवेदनशील है। हिंदू कुश पहाड़ों से अरुणाचल प्रदेश की सीमा तक 2500 किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ा भूकंप आ सकता है। जिसकी तीव्रता 8 से ऊपर की रहेगी। चिंता की बात ये है कि भूकंप ऐसी प्राकृतिक घटना है, जिसकी पहले से सटीक भविष्यवाणी नहीं हो सकती है। ऐसे में इसमें खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+