दिल्ली में शीला के बाद अब महाराष्ट्र में 'पृथ्वी' का उखाड़ेंगे राज: आप

भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर दिल्ली में हिट रही यह पार्टी अब मुबंई में झाड़ू लगाने जा रही है। आप के पदाधिकारी मयंक गांधी के मुताबिक आम आदमी पार्टी का नारा है 'आप का संदेश, आज दिल्ली, कल पूरा देश'। उन्होंने कहा कि हम मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अभी यह तय नहीं किया है कि हम मुंबई की कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दरअसल दिल्ली चुनाव में अपने प्रदर्शन से आप सदस्यों का मनोबल बढ़ा हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की योजना मुंबई में खुली जगहों और झुग्गी बस्ती के पुनर्वास योजनाओं जैसे मुद्दे उठाकर लोगों के सामने अपने आपको पेश करना है। मयंक गांधी के मुताबित दिल्ली की तरह पार्टी मुंबई में भी आवास, बिजली और पानी का मुद्दा उठाएगे।
दिल्ली के अलावा देश की राजनीति में पहल करने के लिए आप की टीम सोशल मीडिया जैसे माध्यमों से युवाओं के साथ जुड़ रही है। पार्टी मुंबई में सत्तारूढ़ कांग्रेस-राकांपा और विपक्षी भाजपा-शिवसेना के सांसदों और विधायकों के पोल खोलने के लिए भी आंकड़े इक्ट्ठा कर रही है। सूत्रों की माने तो आप के कार्यकर्ता सूचना के अधिकार का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र सरकार के कामों और उनके विधायकों और मंत्रियों की जानकारी हासिल कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications