कीमो के 4 राउंड पूरे, इरफान ने कहा-जिंदगी से कोई शिकवा नहीं...
Recommended Video

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार इरफान खान इन दिनों लंदन में दुर्लभ कैंसर का इलाज करा रहे हैं, वो 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' से पीड़ित हैं। हाल ही में इरफान ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने हेल्थ इलाज की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

मैंने कीमोथेरपी का चौथा साइकल पूरा कर लिया है...
अपने इंटरव्यू में नेशनल अवार्ड विजेता ने कहा कि मैंने कीमोथेरपी का चौथा साइकल पूरा कर लिया है लेकिन मुझे अभी 6 साइकल पूरे करने हैं और उसके बाद स्कैन कराना है, तब ही पता चलेगा आखिर कहां पहुंचा हूं।

मुझे जिंदगी से कोई शिकवा नहीं, जो मिला बहुत मिला...
अपने बारे में बात करते हुए इरफान ने कहा कि किसी के जीवन की कोई गांरटी नहीं है, कब, कहां किसको क्या हो जाए, पता नहीं है, मैं अपने जीवन से काफी संतुष्ट हूं, क्योंकि लाइफ ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं उसे केवल शुक्रिया ही कह सकता हूं। मुझे जीवन से कोई इच्छा नहीं है, मुझे कोई प्रार्थना अब नहीं करनी है।

पता नहीं, कि मैं मुंबई कब वापस जाऊंगा...
मालूम हो कि इससे पहले भी मीडिया से बात करते हुए इरफान ने एक बेहद ही इमोशनल बात कही थी। इरफान से पूछा गया था कि वो इंडिया कब वापस लौट रहे हैं, तो इस पर अभिनेता ने कहा था कि पता नहीं, कि मैं मुंबई कब वापस जाऊंगा लेकिन मेरा इलाज चल रहा है और मेरी पूरी कोशिश है कि सब ठीक होने के बाद ही मैं वापस लौटूं।












Click it and Unblock the Notifications