जमकर गरजे लालू यादव, बोले उखाड़ फेकेंगे मोदी सरकार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त नतीजे आने के बाद उत्साहित लालू प्रसाद यादव ने मीडिया के सामने जमकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लालू ने कहा कि यह जीत बहुत बड़ी जीत है और लोगों ने हमें यह बहुमत नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया है। उन्होंने कहा कि इस बहुमत के बाद हम नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेकेंगे।
जानिए नीतीश की हैट्रिक के पीछे किसका दिमाग?
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम, जानिए कौन कहां से जीता
लालू यादव ने कहा कि इस चुनाव का इतना असर पड़ेगा कि हम मोदी सरकार को धराशाही कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने यह बहुमत मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दिया है।
वहीं बिहार में मुख्यमंत्री पद पर किसी भी तरह के विवाद से लालू ने इनकार करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव नीतीश के नाम पर लड़ा गया है ऐसे में वही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। लालू ने कहा कि बिहार को सुशासन की ओर नीतीश ही आगे बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं है।
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पर जमकर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि वह छह के बाद लालटेन लेकर बनारस जायेंगे और लोगों को वहां के विकास की हकीकत दिखायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications