दिल्ली में CM के बंगले पर सियासत खत्म, आतिशी को मिला केजरीवाल वाले आवास का ऑफर

Delhi CM Atishi House: दिल्ली के सीएम आवास को लेकर जारी सियासी संग्राम खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि PWD विभाग ने विवाद के बीच सीएम आतिशी को 6, फ्लैग स्टाफ रोड वाला आवास आवंटित कर दिया है। ये वहीं बंगला है जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। आतिशी के आवास को सील करने को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना पर हमलावर रूख अपनाया था। आप नेताओं ने बीजेपी के इशारे पर बंगला खाली कराने का आरोप लगाया था।

सीएम आतिशी को 6, फ्लैग स्टाफ रोड वाला बंगला ऑफर किया है, यह जानकारी PWD के अधिकारियों ने दी। उन्होंने CM पद से इस्तीफा देने के बाद यह बंगला खाली कर दिया था।

Arvind Kejriwal

PWD विभाग द्वार दी गई दानकारी

सीएम आवास को लेकर मचे घमासान के बीच PWD के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास दिल्ली की सीएम आतिशी को आधिकारिक रूप से आवंटित कर दिया गया है। दिल्ली प्रशासनिक सरकारी आवास के प्रावधान के तहत ये बंगला उनके नाम Allot किया गया।

आतिशी ने सोफे पर बैठकर किया काम

कल आप ने सीएम आतिशी की तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो सोफे पर बैठकर फाइल साइन करते नजर आ रही हैं। और उनके आसपास कार्टन भी रखे थे। इसे लेकर आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा था और प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पूर्व यह बंगला खाली कर दिया था। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें 2015 में ये आवास आवंटित किया गया था। इसे लेकर आप और बीजेपी के बीच सियासी टकराव भी देखने को मिला था। आप ने ये भी आरोप लगाया था कि बीजेपी के इशारे पर उपराज्यपाल बीजेपी के किसी बड़े नेता को यह सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+