बंगाल के बाद अब झारखंड सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन, 31 जुलाई तक जारी रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएमआई के मुताबिक झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई, 2020 तक जारी रखने का फैसला लिया है। बता दें कि केंद्र सरकाद द्वारा लागू देशव्यापी लॉकडाउन का पांचवां चरण 30 जून, 2020 को समाप्त हो रहा है।

Recommended Video

    Coronavirus:Jharkhand में 31 जुलाई तक बढ़ा Lockdown,CM Soren ने ट्वीट कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    After Bengal, Jharkhand government now extended lockdown ban will remain till 31 July

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अभी कोरोना वायरस के 2,207 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,570 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में महामारी से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड सरकार ने अभी लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का ऐलान किया है लेकिन इस बीच लोगों को मिलने वाली छूट की जानकारी नहीं दी गई है, ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर सकते हैं।

    बता दें कि कोरोना प्रकोप को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। श्चिम बंगाल सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की तो वहीं कर्फ्यू में थोड़ी ढ़ील दी है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू में ढील देते हुए रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ही कर्फ्यू रखा है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को नाइट कर्फ्यू में थोड़ी राहत दी गई है। अब सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक ढील दी जाएगी। मतलब कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां रहेंगी। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से कोलकाता मेट्रो की सेवाएं शुरू की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: बिल गेट्स ने कहा- अमेरिका में कोरोना महामारी को रोकने के लिए नहीं उठाए गए खास कदम,टेस्टिंग बढ़ाने की जरुरत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+