'ये तो वीर-जारा हैं', जेल से बाहर निकलने के बाद फिर एक हुए सीमा हैदर और सचिन, अब क्या होगा आगे
Seema Ghulam Haider and Sachin Meena News: पाकिस्तान के कराची की सीमा गुलाम हैदर और भारत के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पांच दिन जेल के अंदर बिताने के बाद सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा को 08 जुलाई को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
जेल से निकलने के बाद सीमा और सचिन फिर से एक साथ हो गए हैं। उनको जेल से निकलने के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया उनको रियल लाइफ वीर-जारा कहा जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर आगे क्या होगा।

मोबाइल गेम PUBG के जरिए शुरू हुई भारत-पाकिस्तान प्रेम कहानी पिछले हफ्ते उस समय सुर्खियों में आ गई जब ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन के पड़ोसी ने जोड़े की शादी की वैधता पर सवाल उठाया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 04 जुलाई को सीमा हैदर को उनके चार बच्चों को गिरफ्तार किया है। सीमा के चारों बच्चे सात साल से कम उम्र के हैं। पुलिस ने सीमा और उनके बच्चों को नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके अलावा, उनके भारतीय पति सचिन और ससुर को अवैध अप्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जेल से बाहर निकलते ही सीमा-सचिन मिले गले
हालांकि, शनिवार 08 जुलाई को उत्तर प्रदेश की अदालत ने लुक्सर जेल में पांच दिनों तक सलाखों के पीछे रहने वाले जोड़े को जमानत दे दी। जैसे ही वे जेल से बाहर निकले, उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया। लेकिन अदालत ने जमानत के साथ एक शर्त रखी है कि जब तक मामला चल रहा है सीमा अपना निवास स्थान नहीं बदलेगी और दंपति नियमित रूप से अदालत के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सीमा अपने चार बच्चों के साथ आई थी। जबकि सचिन का बड़ा भाई उन्हें लेने के लिए सैंट्रो कार में आया था। दोनों रबूपुरा गांव की मीना ठाकुरान कॉलोनी में गए, जहां सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह एक दिन पहले ही पहुंचे थे।
मार्च 2023 में हुई सीमा-सचिन की शादी!
सीमा ने कहा कि सचिन मार्च 2023 से उसका पति है। इसी वक्त दोनों ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। उन्होंने कहा कि वह सचिन के बिना नहीं रह सकतीं है।
सीमा ने आगे कहा, "मैंने उनके धर्म और संस्कृति को अपना मान लिया है और अपने चार बच्चों के नाम बदल दिए हैं, जो सचिन को 'बाबा' कहते हैं। सचिन के माता-पिता ने भी मुझे स्वीकार कर लिया है और मैंने गोद ले लिया है। उनकी सभी सांस्कृतिक प्रथाएं और उनके साथ मैं ऐसे ही रहूंगी।''
सीमा और सचिन दोनों 2019 में PUBG गेम खेलते हुए एक-दूसरे के संपर्क में आए और प्यार हो गया। सीमा हैदर ने कहा कि उन्होंने जुलाई 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान एक-दूसरे से बात करना शुरू किया थाा।
सीमा और सचिन के वकील ने क्या कहा?
सीमा और सचिन के वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने दावा किया कि सीमा और सचिन ने इस साल की शुरुआत में नेपाल में शादी की थी और महिला को पाकिस्तान वापस जाने पर अपनी जान को खतरा महसूस होता है।
वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने आगे कहा, ''सीमा ने मुझे लिखित में बताया कि उसने और सचिन ने नेपाल के काठमांडू में शादी कर ली है। मैंने अदालत को इस बारे में सूचित किया। मैंने यह भी तर्क दिया कि सीमा पहले पाकिस्तान से नेपाल गई और फिर भारत आई। नेपाल से भारत आने वाले लोगों के लिए पासपोर्ट ले जाना या वीजा रखना जरूरी नहीं है।'' उन्होंने कहा कि अदालत दलीलों से संतुष्ट हुई और दंपति को जमानत दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications