पूजा पंडालों पर बांग्लादेश में हुआ हमला, विदेश मंत्रायल ने कहा- 'हिंदुओं को तुरंत सुरक्षा दे सरकार'

भारत ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और पूजा पंडालों पर हुए हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने दो घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ढाका में एक पूजा मंडप पर हमला और सतखीरा में जेशोरेश्वरी काली मंदिर से मुकुट चोरी होने की घटनाएं काफी चिंता जनक है। साथ ही, कहा कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा तुरंत सुनिश्चित करें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने ढाका के तांतीबाजार में पूजा मंडप पर हुए हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना को गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ये निंदनीय घटनाएं हैं। वे मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने का एक व्यवस्थित पैटर्न दिखाती हैं।

Randhir Jaiswal

उन्होंने कहा कि यह पैटर्न हम पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं। यह बयान उन घटनाओं पर सामने आया है, जिनमें बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था। इतना ही नहीं, हिंदू समुदाय के लोग शांति से दुर्गा पूजा उत्सव भी नहीं मना पाए और दुर्गा पूजा पंडालों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाने की 35 घटनाएं हुईं।

शुक्रवार रात, ढाका के तांतीबाजार क्षेत्र में दुर्गा पूजा मंडप पर एक क्रूड बम हमला और जेशोरेश्वरी काली मंदिर से एक मुकुट की चोरी शामिल है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल से भरी कांच की बोतल से बना बम वेदी पर फेंका गया था, लेकिन इससे केवल मामूली क्षति हुई और कोई घायल नहीं हुआ।

हालांकि, इस हमले के कारण हिंसक झड़प हुई जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए। इस हमले की पुलिस जांच में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, और घटना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी के बाद बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने चोरी हुए मुकुट को बरामद करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए गहन जांच की मांग की है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार 51 शक्तिपीठों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त जेशोरेश्वरी काली मंदिर, न केवल बांग्लादेश में बल्कि पूरे क्षेत्र में हिंदू भक्तों के लिए भी अत्यधिक धार्मिक महत्व का स्थल है। "जेशोरेश्वरी" नाम "जेशोर की देवी" का प्रतीक है, और यह मंदिर तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के लिए एक केंद्र बिंदु रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+