अमेठी के बाद अब वायनाड में राहुल को घेरने की तैयारी में स्मृति ईरानी! BJP ने क्या कहा ?

नई दिल्ली, 04 मई: 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को वायनाड में थीं। उन्होंने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में कई बैठकें कीं। 2014 में जब स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनौती दी थी तो उन्हें 1.07 लाख वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 2014 के बाद से 5 सालों तक स्मृति ईरानी ने अमेठी में जमकर मेहनत की। नतीजा ये रहा कि 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल को 55,120 मतों से हराया।

Recommended Video

    Smriti Irani Visit Wayanad: वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति ईरानी का जवाब | वनइंडिया हिंदी
    After Amethi Smriti Irani visit Rahul gandhi constituency Wayanad what BJP said

    वायनाड में राहुल को घेरने की तैयारी में स्मृति ईरानी ?

    दरअसल, स्मृति ईरानी आधी लड़ाई तब ही जीत गई थीं, जब कांग्रेस ने अपने तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष को केरल के वायनाड में ट्रांसफर कर दिया। अमेठी में राहुल को हराने के बाद माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी अब वायनाड में राहुल गांधी को घेरने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि स्मृति ईरानी की वायनाड यात्रा के बारे में "कुछ भी राजनीतिक नहीं" है।

    बीजेपी ने स्मृति के वायनाड दौरे की बताई ये वजह

    भाजपा का कहना है कि जनवरी 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम (ADP) के तहत वायनाड 112 जिलों में से एक है। ADP का लक्ष्य भारत के कुछ सबसे कम विकसित जिलों को बदलना है। केरल में, वायनाड जिले में आदिवासी लोगों की संख्या सबसे अधिक 1,51,443 है। भाजपा ने कहा कि राज्यसभा के मनोनीत सदस्य अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी ने केंद्र का ध्यान वायनाड की ओर खींचा। गोपी अप्रैल 2022 में सेवानिवृत्त हुए और संसद में अपने पिछले कुछ भाषणों में उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में आदिवासियों के लिए केंद्रीय कल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रही हैं। इसने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे को प्रेरित किया।

    'मैं राहुल गांधी नहीं हूं, मैं अमेठी से नहीं भागती'

    बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वायनाड जिले में बहुत कुछ काम नहीं किया गया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी से भागने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''मैं राहुल गांधी नहीं हूं, मैं अमेठी से नहीं भागती।'' स्मृति ईरानी से पूछा गया कि क्या वह अमेठी के बाद वायनाड से चुनाव लड़ने पर विचार करेंगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह राहुल गांधी की तरह जगह छोड़कर भागती नहीं हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस परिवार की सीट मानी जाती थी। स्मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राहुल गांधी को हरा दिया था। राहुल गांधी अब केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+