अक्षय कुमार के बाद 'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित, रोकी गई शूटिंग

मुंबई। एक बार फिर से देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड के नामचीन सितारे इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित निकलने के बाद आज अस्पताल में भर्ती हो गए हैं तो वहीं उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी आने वाली फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर कोविड विस्फोट हुआ है। यहां फिल्म के लिए काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं और सभी संक्रमितों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित

'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित

इस बारे में जानकारी देते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा है कि ' बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है, हमने शूटिंग रोक दी है, हम सभी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।'

Recommended Video

    Akshay Kumar हुए अस्पताल में भर्ती, Tweet कर बताया अब कैसी है तबीयत ? । वनइंडिया हिंदी
    'राम सेतु' का पहला लुक जारी किया था...

    'राम सेतु' का पहला लुक जारी किया था...

    आपको बता दें कि 30 मार्च को ही अक्षय ने अपनी मोस्ट अवेटड फिल्म 'राम सेतु' का पहला लुक जारी किया था। जिसमें वो बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे थे अक्षय कुमार ने अपने लुक की फोटो शेयर करते हुए फैंस से सवाल भी किया था। उन्‍होंने Twitter पर लिखा था कि 'सबसे खास फिल्मों में से एक राम सेतु की जर्नी आज से शरू हो रही है। मैं फिल्म में आर्कियोलोजिस्ट को रोल प्ले कर रहा हूं, मेरा लुक कैसा है, इसको जानने के लिए बेताब हूं, आपकी प्रतिक्रिया काफी मायने रखती है। '

     देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए

    देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए

    बता दें कि देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या विकट हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए हैं , जो कि एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं। तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 478 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,25,89,067 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 1,65,101 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 7,41,830 हैं, जबकि1,16,82,136लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।

    कोरोना की चपेट में कई बॉलीवुड सितारे

    कोरोना की चपेट में कई बॉलीवुड सितारे

    मालूम हो कि अक्षय कुमार के बाद हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा भी कोरोना संक्रमित कल निकले हैं। उनके प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा है कि एक्टर में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है और इस वजह से उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और वो सभी मेडिकल निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सभी लोगों से अपील है कि जो हाल-फिलहाल में उनके संपर्क में आए हैं वो सभी अपना कोरोना टेस्ट करा लें। बता दें कि इन दिनों अभिनेता आमिर खान, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+