आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद 36 लोग पैलेट गन से हुए हैं घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से हुई हिंसा में कुल 36 लोग अभी तक घायल हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लोगों के साथ हुई झड़प में अबतक 36 लोगों को पैलेट गन से चोटे आई हैं। अधिकारियों की मानें तो यह आंकड़ा अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या के आधार पर सामने आया है। यह संख्या अकेले श्रीनगर का है, हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

बुधवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्वीकार किया है किक पैलेट गन का सुरक्षाकर्मियों ने इस्तेमाल लकिया है। इसका इस्तेमेाल घाटी में प्रदर्शन के दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए किया गया है। पैलेट गन का इस्तेमाल बेहद एहतिहात के साथ किया गया है, जिससे कि लोगों को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आए। मलिक ने कहा कि यह हमारी उपलब्धि है कि किसी के भी मरने की खबर नहीं है। ऐसे आरोप लगाए गए थे कि हम मौत के आंकड़ो को छिपा रहे हैं, लेकिन इससे इतर हम आपके साथ पैलेट गन से घायलों की संख्या को साझा कर रहे हैं।
एक मामले को छोड़ दे तो जो लोग भी पैलेट गन से घायल हुए हैं, उन्हें कमर से नीचे चोट लगी है, सिर्फ एक व्यक्ति को गले पर चोट लगी है, वह भी अब सही है और खतरे से बाहर है। बता दें कि 5 अगस्त के बाद से ही घाटी में कई तरह की पाबंदियों को लगाया गया है। जो 36 लोग घायल हुए हैं, उसमे से आठ पहले हफ्ते में चोट लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी की कुल 200 घटनाएं 5 अगस्त के बाद हुई हैं। कोई भी पैलेट गन से अंधा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications