'दंगल' गर्ल जायरा वसीम को मिला रील मां का समर्थन, बताया रीयल-स्टार

जम्मू-कश्मीर की चीफ मिनिस्टर महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुई जायरा वसीम ने ट्विटर पर माफी मांगी थी।

मंबई। आमिर ख़ान की सुपरहिट फ़िल्म 'दंगल' की धाकड़ गर्ल जायरा वसीम को लेकर सोशल मीडिया पर असली दंगल शुरू हो गया जिसके चलते पर्दे पर पहलवान गीता फगोट के बचपन का किरादर निभाने वाली इस क्यूट जायरा को अपनी ही सफलता के लिए फेसबुक पर माफी मांगनी पड़ी है।

फिलहाल जायरा को अब लोगों का समर्थन मिल रहा है और उन्होंने खुलकर जायरा को सपोर्ट किया है। आमिर खान और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के बाद फिल्म दंगल में जायरा की मां का रोल निभाने वाली टीवी की मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर ने भी जायरा का समर्थन किया है।

हम सबको तुम पर गर्व है, तुम वाकई में रीयल-स्टार हो

साक्षी का कहना है कि जायरा ने आज जो भी सफलता हासिल की है वो अपनी टैलेंट और कड़ी मेहनत के बल पर पाई है और उसे इनसे कोई नहीं छीन सकता। मैं बस चाहती हूं कि वो जाने इसमें कुछ भी शर्मनाक नही है, हम सबको तुम पर गर्व है, तुम वाकई में रीयल-स्टार हो।

महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को लेकर ट्रोलिंग का शिकार

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर की चीफ मिनिस्टर महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुई जायरा वसीम ने ट्विटर पर माफी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+