अगस्त में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सितंबर में कम होगी बारिश की रफ्तार लेकिन भीगा-भीगा रहेगा मौसम
नई दिल्ली। पूरे भारत में अगस्त के महीने में भारी बारिश ने जबरदस्त ढंग से तांडव मचाया,देश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में भी आ गए लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि अब बारिश की रफ्तार में कमी आएगी क्योंकि मानसून सीजन अब समाप्ति की ओर है, मौसम विभाग ने कहा कि कि इस मानसून के सीजन में अगस्त में 44 वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, किन्तु अब पूरे देश में बारिश कम हो रही है और आने वाले दिनों में ये और कम हो जाएगी।
Recommended Video

सितंबर में कम होगी बारिश
लेकिन सितंबर के मध्य तक देश के कई राज्यों में बारिश होगी लेकिन धीरे-धीरे बारिश में कमी आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी बारिश की कुछ छिटपुट घटनाओं के बाद मानसून का मौसम समाप्त हो जाएगा।

मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर इस वक्त दक्षिण दिशा में
IMD ने कहा है कि, मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है और अगले दो दिनों तक इसी तरह बने रहने का अनुमान है। पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है। मानसून ट्रफ के शनिवार से अपनी सामान्य स्थिति के मुकाबले उत्तर में शिफ्ट होने का अनुमान है।

यहां होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, ओडिसा और झारखंड में भारी बारिश संभव है इसलिए उसने लोगों को चेतावानी देते हुए अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक बिहार के पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर सहित 19 जिलों में तेज हवा और गरज के साथ तेज बारिश के आसार हैं , तो कहीं पर बिजली भी गिर सकती है।

दक्षिण में भी भारी बारिश आशंका
अगले 3-4 दिनों के दौरान रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश की आशंका है और इसलिए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है, आईएमडी ने कहा है कि बिजली गिरने की आशंका है, इस वजह से उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तरी कोंकण में भी भारी बारिश के आसार हैं, जबकि महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भी तेज बारिश संभव है।












Click it and Unblock the Notifications