2जी पर फैसले के बाद अरुण जेटली को कांग्रेस ने बताया झूठों का सरदार
नई दिल्ली। सीबीआई की विशेष अदालत ने जिस तरह से 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तमाम आरोपियों को बरी कर दिया है उसने कांग्रेस में एक बार फिर से जान फूंक दी है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कोर्ट के फैसले के बाद देश के वित्तमंत्री पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने अरुण जेटली को झूठों का सरदार करार दिया है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अरुण जेटली जी झूठों के सरदार हैं, झूठों की सरदारी और सरकार के फैसले में अंतर है जो कोर्ट ने आज बताया है। बीजेपी की साजिश बेनकाब हो गई है।

क्या मोदीजी, जेटली जी करेंगे कार्रवाई
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में तीन घोटालों का जिक्र किया है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसपर कार्रवाई करेंगे और मामलों की जांच कराएंगे। जेटली पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मध्य प्रदेश में रोजगार के नाम पर व्यापम में जो घोटाला हुआ उसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का इस्तीफा लिया जाएगा, क्या जीएसटी के तहत जो घोटाला सीएजी ने बताया उसकी जांच होगी, क्या राजस्थान में माइनिंग स्कैम की जांच होगी और वसुंधरा राजे से इस्तीफा लिया जाएगा।

सीएजी ने तीन बड़े घोटाले का किया जिक्र- सुरजेवाला
भाजपा पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हमने 2जी मामले में की जांच करवाई और इसपर फैसला आ गया है, लेकिन सीएजी रिपोर्ट में जो तीन बड़े घोटाले के आरोप लगे हैं क्या उसपर अरुण जेटली और प्रधानमंत्री मोदीजी कोई कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि सीबीआई कोर्ट ने आज 2जी घोटाले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है, कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में अभियोजन पक्ष सबूत नहीं दे सका, लिहाजा सभी आरोपियों को बरी किया जाता है।

मनमोहन सिंह ने भी साधा निशाना
कोर्ट के इस फैसले के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने एनडीए पर निशाना साधा है। मनमोहन सिंह ने कहा है कि सारे आरोप खराब नीयत से लगाए गए थे, ये फैसला अपने आप में सबकुछ कहता है। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार करने वालों को जवाब मिला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि 2G को लेकर यूपीए के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाया गया था। मनमोहन सिंह ने कहा कि कोर्ट का फैसला अपने आप में ही सब कह रहा है, उस दौरान सरकार के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया गया था। जिस पर आज कोर्ट ने इस मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था।
इसे भी पढ़ें- 2 जी पर कोर्ट के फैसले से ताकतवर होंगे राहुल गांधी, राजनीति पर पड़ेंगे ये 5 असर
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications