कोर्ट ने लगाई फटकार, 6 जून तक तिहाड़ जेल में चक्की पीसेंगे अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तिहाड़ के बाहर धरने पर बैठ गये थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने एतियातन तिहाड़ जेल के आसपास धारा 144 लगा दी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज इस मामले में फैसला सुनाते हुए पटियाला हाउस के जज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को प्रकियाओं का पालन और सम्मान करना होगा तथा उनको अपनी जिम्मेदारी दिखानी होगी। वहीं कोर्ट ने गडकरी को भी पेशी पर आने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को सर्वाधिक भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में शामिल करते हुए बयानबाजी की थी। गडकरी ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें बेल बॉण्ड न भरने पर उन्हें तिहाड़ भेज दिया गया था। योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास समेत AAP के कई नेता कोर्ट में केजरीवाल के साथ मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications