अफगानिस्तान: काबुल के साश दरक इलाके में बम धमाका, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के साश दरक इलाके में बम धमाका हुआ है। टोलो न्यूज के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर ये धमाका हुआ। आतंरिक मंत्रालय के मंत्री नुसरत रहीमी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। इस बम धमाके में 12 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस बम धमाके की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। काबुल के पीडी 9 में साश दरक इलाके में अमेरिकी दूतावास भी स्थित है।

Afghanistan: car bomb explosion in Shash Darak area in Kabul,Taliban claimed responsibility

सोमवार देर रात ऐसे ही बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई थी औऱ 50 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका ग्रीन विलेज के पास हुआ है। धमाके के बाद आस-पास के इलाकों की पूरी तरह से घेरेबंदी कर दी गई थी। यह धमाका ऐसी जगह पर हुआ जहां पर कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय स्थित हैं। इस हमले की जिम्मेदारी भी तालिबान ने ली थी।बता दें कि अफगानिस्तान की सेना ने पिछले दिनों तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।

जिसमें तालिबान के एक प्रमुख कमांडर समेत 35 लड़ाकों को मार गिराया गया था। इससे पहले, अफगानिस्तान के जलालाबाद में एक आतंकी हमला हुआ था। ये आतंकी हमला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ था, जिसमे 66 लोग घायल हो गए थे। इस हमले के वजह से अफगानिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह को टाल दिया था।

स्वतंत्रता दिवस पर हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने कहा था कि सचिवालय ने राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी के निर्देश पर अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के समारोह को टाल दिया है। हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की थी। इस हादसे में जो लोग मारे गए थे उनके परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+