यूपी की लड़की से शादी के लिए अफगानिस्तान से बारात लेकर पहुंचा शख्स, बिना दुल्हन लौटना पड़ा वापस

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के एक शख्स को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उत्तर प्रदेश की एक लड़की से पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हो गया। हालात यहां तक हो गए कि उन्होंने शादी की योजना भी बना डाली। इस बीच लड़की ने उस लड़के से अपनी अपनी मां की बात भी करा दी। दोनों ही परिवार लगभग इस शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि जैसे ही ये शख्स बारात लेकर शादी के लिए पहुंचा तो लड़की के रिश्तेदारों ने इसका विरोध कर दिया। आखिरकार हंगामा बढ़ने के बाद लड़के को बिना निकाह के अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ अफगानिस्तान वापस लौटना पड़ गया।

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का बनाया प्लान

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का बनाया प्लान

पूरा मामला संत कबीरनगर इलाके के खलीलाबाद का है, जहां रहने वाली एक लड़की को अफगानिस्तान के फरीदुल रफ्ताई नाम के शख्स से फेसबुक पर प्यार हो गया। उन्होंने आपसी रजामंदी से निकाह का फैसला लिया, इस बात की जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी। दूसरी ओर फरीदुल ने भी अपने परिजनों को इस रिश्ते के बारे में बताया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद फरीदुल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी के लिए पहुंच गया।

शादी के लिए परिवार संग पहुंचा अफगानी युवक

शादी के लिए परिवार संग पहुंचा अफगानी युवक

सोमवार को निकाह की रस्में शुरू हुईं, इसी दौरान लड़की के कुछ रिश्तेदारों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी का निकाह दूसरे देश में नहीं करना चाहते। आखिरकार रिश्तेदारों के विरोध के बाद परिजनों ने निकाह से इंकार कर दिया। अंततः लड़के को बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर लौटना पड़ गया। इस संबंध में लड़की के पिता ने बताया कि वो चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने और फिर हम उसकी शादी कर दें। हालांकि बेटी की शादी किसी दूसरे देश में करने का फैसला ठीक नहीं था।

रिश्तेदारों के विरोध में नहीं हो सकी शादी

रिश्तेदारों के विरोध में नहीं हो सकी शादी

पूरे मामले की सूचना मिलते ही संत कबीर नगर पुलिस भी हरकत में आ गई। संत कबीर नगर पुलिस के एसपी आकाश तोमर ने बताया कि लड़की की शादी नहीं करने का पूरा मामला दोनों परिवारों के बीच का है, ऐसे में पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सभी लोगों के वीजा-पासपोर्ट की जांच की गई, जिसमें सबकुछ सही पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+