Aero India 2021: एयरो इंडिया शो का जलवा देखने के लिए इस पोर्टल पर करें रजिस्टर, 3 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

Aero India 2021: एयरो इंडिया शो का जलवा देखने के लिए इस पोर्टल पर करें रजिस्टर, 3 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

Aero India 2021: How To Watch Virtually For Free: बेंगलुरु में होने वाला एयरो इंडिया-2021 की शुरुआत बुधवार यानी 3 फरवरी से होने वाली है। ये कार्यक्रम 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया को लेकर कहा था कि इस साल का एयरो इंडिया शो पिछले साल से काफी अलग और युनिक होने वाला है। उन्होंने ये भी कहा था कि शो में 'रनवे टू बिलियन' प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार के एयरो इंडिया शो को आप ऑनलाइन वर्चुअल भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना है और आप फ्री में पूरा एयरो इंडिया शो देख पाएंगे।

Recommended Video

    Aero India Show 2021: देखिए Bengaluru में कैसे चल रहा शो की Rehersal | वनइंडिया हिंदी
    Aero India show

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया 2021 की वेबसाइट (https://aeroindia.gov.in/) दिल्ली में लॉन्च की थी। इस वेबसाइट के जरिए इस एरो शो में स्टॉल लगाने के लिए स्पेस और यहां घूमने जाने के लिए टिकट दोनों की बुकिंग की जा सकती है। एयरो शो में आने वाले विजिटर 3 से 7 फरवरी 2021 तक यह शो देखने के लिए एयरो इंडिया 2021 वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप शो को फ्री में देखने के लिए ऑनलाइन रजिट्रेशन भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको https://aeroindia.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको फ्लैश टिकर में ऑनलाइन रजिट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। जैसे ही आप उस ऑप्शन पर जाएंगे आपको रजिट्रेशन करने का लिंक मिलेगा। जहां आप खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

    अगर आप सर्च इंजन में Aero India 2021 सर्च करेंगे तो इसकी अधिकारिक वेबसाइट (https://aeroindia.gov.in/) का लिंक आपको दिखेगा। बता दें कि एयरो इंडिया 2021 की वेबसाइट एशिया के सबसे बड़े एयरो शो के लिए एक ऑनलाइन इंटरफेस है। इस वेबसाइट के जरिए इस एरो शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और विजिटर दोनों को सभी जरूरी सुविधाएं ऑनलाइन मिल सकेंगी।

    इस वेबसाइट पर आपको भारतीय रक्षा मंत्रालय से जुड़ी हर ताजा जानकारी भी मिलेगी। वेबसाइट पर रक्षा मंत्रालय की हाल की नीतियों और उठाए गए कदमों के बारे में भी सूचना होगी। इसके अलावा स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्‍टरों के प्रोडक्शन प्रोफाइल के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+