Aero India 2023: जानिए बेंगलुरू में कब आयोजित हो रहा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

Aero India 2023: जानिए बेंगलुरू में कब आयोजित हो रहा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

Aero India 2023: बेंगलुरू में आयोजित किया जाने वाले एयर शो का इंतजार लोगों को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। एशिया का सबसे बड़ा एयर शो की तरीखों की घोषणा रक्षा मंत्रालय ने कर दी है। ये शो बेंगलुरु में येलहंका एयर फोर्स स्टेशन में 13 से 17 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

Aero India 2023

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का आयोजन बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्‍टेशन पर यिका जाएगा। विभाग द्वारा ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी गई। इसके साथ ही बताया गया कि एयर शो की बाकी जानकारियां जल्‍द ही जारी की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी एयर शो की तारीखों की घोषणा काफी पहले कर दी है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने एयरो इंडिया 2023 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी।

बता दें बेंगलुरु के येलहंका स्थित एयर फोर्स स्टेशन 1996 से एयर शो की मेजबानी कर रहा है। हालांकि इस बार शो में आकर्षण का केन्‍द्र कौन-कौन से प्‍लेन होंगे। मंत्रालय ने अभी तक प्रदर्शकों का विवरण जारी नहीं किया है, जिसमें भारत और विदेशी और अगले साल एयर शो में भाग लेने वाले कुल देश शामिल हैं।एयरो इंडिया का पिछला शाे बिजनेस विजिटर्स तक सीमित था और आम जनता के लिए खुला नहीं था। पिछला ए‍यर शो का आयोजन पहले सबसे बड़े हाइब्रिड एयरो शो में से एक था। इस कार्यक्रम में 530 कंपनियों के साथ 43 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

देश में रक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली नोडल एजेंसी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक लिमिटेड (एचएएल) इस साल एयरो शो का आयोजन करेगी। चूंकि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई थी, आयोजकों को उम्मीद है कि इस साल का रजिस्‍ट्रेशन पिछले सभी बार से अधिक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+