'ऐ दिल है मुश्किल' होगी रिलीज, लेकिन MNS ने रखी ये बड़ी शर्त
पाकिस्तानी कलाकारों के शामिल होने पर विवादों में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के ऊपर से मुश्किल के बादल छंट गए हैं।
नई दिल्ली। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज से मुश्किल के बादल आखिरकार छंट गए हैं। करण जौहर और महेश भट्ट सहित कई फिल्म निर्माताओं की मनसे प्रमुख राज ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद इस फिल्म पर बना विवाद फिलहाल खत्म हो गया है।

हालांकि इस मीटिंग के बाद राज ठाकरे ने कहा कि जिस-जिस निर्माता ने अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को काम दिया है उसे आर्मी वेलफेयर फंड में 5 करोड़ रुपए देने होंगे।
इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि हर फिल्म निर्माता को यह लिखकर देना होगा कि वो भविष्य में अपनी फिल्म में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम नहीं देगा।
उन्होंने कहा कि वे फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज का विरोध नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पाकिस्तान ने हमारी सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया है तो हम क्यों पाकिस्तानी कलाकारों के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं।
इससे पहले शनिवार सुबह फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर और महेश भट्ट ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इसके बाद इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया।
मीटिंग के बाद महेश भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने फिल्म की रिलीज को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है और फिल्म की रिलीज को लेकर उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है।
फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेश भट्ट ने कहा, 'मैंने आश्वस्त किया है कि भविष्य में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय फिल्म में नहीं लिया जाएगा।'
उन्होंने बताया कि करण जौहर ने भी कहा है कि वे फिल्म शुरू होने से पहले शहीदों के सम्मान में एक विशेष स्लेट चलाएंगे। यह हमारी तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि होगी।
भट्ट ने बताया कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड आर्मी वेलफेयर फंड में भी आर्थिक योगदान करेगी।
-
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications