'ऐ दिल..' की मुश्किल को दूर करने के लिए राजनाथ से मिले मुकेश भट्ट
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की मौजूदगी से फिल्म की रिलीज पर छाए संकट को लेकर आज फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के विरोध के कारण इस समय मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर की दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'ऐ दिल..' पर मुश्किलें आ गई हैं। इस मुश्किल को दूर करने के लिए आज फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यहां मुलाकात की।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये मुलाकात सकारात्मक रही है क्योंकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें फिल्म की रिलीज को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया है। आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' दीवाली के दो दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। मुकेश भट्ट ने गायक व राजनेता बाबुल सुप्रियो के साथ फिल्म की सुरक्षित रिलीज की अपील को लेकर राजनाथ से मुलाकात की।
आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले में शहीद हुए 19 जवानों की वजह से इस समय पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ उबल रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्तानी कलाकारों को बहिष्कार करने की बात कही है और फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी है।
जिसके बाद सिने ओनर्स एसोसिएशन ने फिल्म को सिनेमाहालों में दिखाने से मना कर दिया है। जिससे फिल्म को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि हमें गृहमंत्री से मिलकर सकून मिला है, उम्मीद है कि अब फिल्म का विरोध करने वाले ये लोग हमारी बात समझ पाएंगे।
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?













Click it and Unblock the Notifications