बीएस येदुरप्पा के शपथ ग्रहण के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में PIL दायर

बेंगलुरू: कर्नाटक में सियासी उठापटक के बाद आख़िरकार बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली लेकिन अभी उन्हें बहुमत भी साबित करना होगा। बहुमत के आंकड़े के लिए बीजेपी पूरी कोशिश कर रही है कि कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों किसी प्रकार वोटिंग से रोका जा सके। बता दें कि बीजेपी बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश में है।

Advocate NP Amrutesh files PIL in Karnataka High Court against BJP forming Govt in the state

वकील एनपी अम्रुतेश ने कर्नाटक हाईकोर्ट में बीजेपी के सरकार बनाने के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर कर दी है। दल-बदल कानून का हवाला देते हुए इस याचिका में कहा गया है कि दूसरे दलों के विधायकों के इस्तीफा देने या फिर BJP को वोट करने से रोका जाना चाहिए। इसकी अनुमति विधायकों को नहीं मिलनी चाहिए।

इसके पहले जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी और उनके मंत्री विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि गवर्नर ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। कुमारस्वामी ने ये भी कहा था बीजेपी लोकतंत्र को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ देशहित में एकजुट होना पड़ेगा।

इसके पहले बुधवार की रात,कई घंटों के राजनीतिक ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शपथ ग्रहण समारोह रोकने से इंकार कर दिया था और राज्यपाल ने येदुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई थी। येदुरप्‍पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार आधी रात के बाद सुनवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+