भूकंप से बेपरवाह आडवाणी, कर न सके मोदी सरकार की तारीफ
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। जब सारा देश नेपाल और भारत के कुछ भागों में आए भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान से प्रभावित है तब कायदे से राजनीति नहीं होनी चाहिए। पर बीजेपी के शिखर नेता लाल कृष्ण आडवाणी मथुरा में मोदी सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ न कर सके।
उदाहरण पेश करेंगे
अब बड़ा यह है कि आडवाणी ने भूकंप के संबंध में कोई बात क्यों नहीं की। वे राष्ट्रीय नेता हैं। उनसे उम्मीद की जाती है कि वे बाकी के लिए उदाहरण पेश करेंगे। अब सरकार को काम करने देंगे। नेपाल और भारत में भूकंप के चलते भारत सरकार पुनर्वास के काम में जुटी है। और उधर आडवाणीजी सरकार के कामकाज पर संकेतों में सवाल खड़े कर रहे हैं।
काम ‘ठीक ही'
मथुरा से छपने वाले लोकतेज अखबार में रविवार को छपी खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सरकार का काम ‘ठीक ही' है। वृंदावन महोत्सव में शामिल होने आए श्री आडवाणी शनिवार देर शाम पद्मश्री कृष्णा कन्हाई के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल को कितने नंबर देंगे, इसके जवाब में आडवाणी ने कहा कि नंबर देने वाले वह कौन होते हैं। आडवाणी ने कहा कि पिछले माह हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने ही बोलने से अनिच्छा जाहिर की थी।
बहरहाल, गंगा-यमुना नदी की सफाई पर आडवाणी बोले कि इन दोनों नदियों की एक संग सफाई होनी चाहिए। इन को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त बनाने की जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications