अगर 4 फुट से कम है आपका कद तो हर महीने सरकार देगी 800 रु.

नयी दिल्ली। अगर आप की कद छोटी है, अगर आपको अपनी छोटी लंबाई की वजह से लोगों के कमेंट झेलने पड़ते है या फिर आपनी कम लंबाई की वजह से आप शर्मिदा होते है तो आपके लिए सरकार एक शानदार योजना लेकर आई है। जी हां उत्तराखंड सरकार ने ऐसे सभी वयस्क नागरिकों को, जिनका कद चार फुट से कम है, 800 रुपया महीना वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव किया है।

 short height

सरकार की इस योजना के मुताबिक राज्य में जिन लोगों की लंबाई 4 फुट से कम है उन्हें हर महीने सरकार की ओर से 800 रुपए का सरकारी सहायता मिलेगा। इस आशय की चिट्ठी उत्तराखंड के सामाजिक कल्याण विभाग ने सभी ज़िलों में भेजी है। इस चिट्ठी में सभी 13 ज़िलों से 21 वर्ष से ऊपर की आयु के ऐसे लोगों का ब्यौरा मांगा गया है जिनका कद चार फुट से कम है।

अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ऐसे सभी लोगों को 800 रुपये महीना देगी जो 4 फुट से कम लंबाई वाले है। इसके लिए अभी पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें कि ये फ़ैसला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई 3 जून को विभागीय बैठक में लिया गया। सरकारी दलील है कि कम लंबाई वाले लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक सामाजिक और मानसिक समस्याओं से जूझना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+