Sexiest Asian Woman 2017: दीपिका को पछाड़कर प्रियंका चोपड़ा 5वीं बार बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला
नई दिल्ली। जो हसीन होता है वो उम्र-दर-उम्र निखरता जाता है, वक्त तो एक नंबर है जो कैलेंडर की तरह बदलता रहता है.... और शायद ये बात पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पर बिल्कुल फिट बैठती है क्योंकि वो एक बार नहीं बल्की 5वीं बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी गई हैं, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। लंदन के एक साप्ताहिक समाचारपत्र द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को प्रथम स्थान मिला है, पिछले साल ये खिताब बॉलीवुड की मस्तानी यानी कि दीपिका पादुकोण के नाम था लेकिन इस बार प्रियंका ने इस पर कब्जा किया है। दुनिया भर के लाखों लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिये एशिया की 50 सबसे ज्यादा सेक्सी महिलाओं का चुनाव किया, जिसमें प्रियंका को सबसे ज्यादा वोट मिले।

कही दिल छू लेने वाली बात
अपनी इस सफलता पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा ही टचिंग ट्वीट किया है, उन्होंने बड़े ही मोहक अंदाज में ट्विटर पर लिखा है कि ' मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है, मैं इसके लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

Beauty with Brain की उपाधि
आपको बता दें कि '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपड़ा को ' सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल' वाली महिला का मिश्रण बताया है। इससे पहले भी उन्हें Beauty with Brain की उपाधि मिल चुकी है।

फोर्ब्स की लिस्ट
मालूम हो कि बीते नंवबर महीने में प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की लिस्ट में 97वां स्थान और अप्रैल 2017 में पीसी को बजनेट वेबसाइट पोल में विश्व की दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना गया था।

जिसका दिल सुंदर होता है...
तब प्रियंका ने खुद कहा था, आज दुनिया मुझे सुंदर कहती है लेकिन जब मैं किशोरावस्था में थी तो लोग मेरे सांवलेपन का मजाक उड़ाते थे इसलिए मेरा मानना है असली खूबसूरत इंसान वो है जिसका दिल सुंदर होता है और जिसके अंदर आत्मविश्वास होता है।

तीसरा स्थान दीपिका पादुकोण का
'50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' लिस्ट में दूसरा स्थान टीवी अभिनेत्री निया शर्मा का, तीसरा स्थान दीपिका पादुकोण का, चौथा स्थान आलिया भट्ट को और पांचवा स्थान पाक अभिनेत्री 'रईस' फेम माहिरा खान को मिला है जबकि इस श्रेणी में 6ठे नंबर पर दृष्टि धामी, कैटरीना कैफ सातवें और श्रद्धा कपूर आठवें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications