भारत की नागरिकता हासिल कर चुके सिंगर अदनान सामी ने किया CAB का समर्थन

भारत की नागरिकता हासिल कर चुके सिंगर अदनाम सामी ने किया CAB का समर्थन

नई दिल्ली। पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता ले चुके सिंगर अदनान सामी ने नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। सामी ने मंगलवार दोपहर को लेकर इसको ट्वीट करते हुए कहा, ये बिल उन लोगों के लिए है जो धर्म के आधार पर अपने देशों में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मुसलमानों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश में मजहब की बुनियाद पर नहीं सताया गया क्योंकि वो इन देशों में बहुसंख्यक हैं।

मुसलमान भी ले सकते हैं नागरिकता: सामी

मुसलमान भी ले सकते हैं नागरिकता: सामी

अदनान सामी ने कहा है कि मुसलमानों के नागरिकता लेने प इस बिल से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वो अभी भी पहले की तरह भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। कानूनी तौर पर जो भी नागरिकता चाहेगा, उसका स्वागत है।

सोमवार को लोकसभा में पास हुआ बिल

सोमवार को लोकसभा में पास हुआ बिल

सोमवार को देर रात तक चली बहस के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दे दी है। विधेयक के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े। अब इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को इस बिल में नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस बिल में इन तीनों देशों से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है।

बिल का हो रहा भारी विरोध

बिल का हो रहा भारी विरोध

नागरिकता संशोधन विधेयक का देश के कई हिस्सों, खासतौर से पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। वहीं विपक्षी दल और कई संगठन भी इसका विरोधकर रहे हैं। कांग्रेस, वामदलों, टीएमसी, द्रमुक, राजद, सपा, बसपा ने बिल का विरोध किया है। वहीं पाक पीएम इमरान खान का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने इसकी निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+