अदनाम सामी बोले- मुझे राजनीति में ना घसीटें, पाक एयरफोर्स में पायलट रहे पिता पर कही ये बात

अदनाम सामी ने पाक एयरफोर्स में पायलट रहे पिता पर कही ये बात

नई दिल्ली। गायक अदनान सामी ने कहा है कि उनसे राजनीति से जुड़े सवाल नहीं किए जाने चाहिएं। पाकिस्तान एयरफोर्स में पायलट रहे अपने पिता पर उन्होंने कहा कि उनके किसी काम पर वो जवाब नहीं दे सकते हैं। पद्मश्री मिलने के बाद से चर्चा में हैं, उनको इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर लोग सरकार पर सवाल कर रहे हैं। ये इसलिए है क्योंकि कुछ साल पहले ही उनको भारत की नागरिकता मिली है। वो पाकिस्तान में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं।

पिता के काम पर मैं जवाबदेह नहीं

पिता के काम पर मैं जवाबदेह नहीं

अदनान सामी ने अपने गाने 'तू याद आया' के लॉन्च पर पद्मश्री मिलने इसपर हुए विवाद को लेकर बातचीत की। अदनान सामी को पद्मश्री मिलने की घोषणा के बाद उनके पिता को लेकर भी कई सवाल किए गए थे। 1965 के जंग में सामी के पिता पाक एयरफोर्स में पायलट थे। अपने पिता को लेकर हुए सवाल पर सामी ने कहा, पिता के काम के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। उन्होंने अपने समय के हिसाब से अपने देश के लिए काम किया।

सिंगर हूं राजनीति पर सवाल ना करें

सिंगर हूं राजनीति पर सवाल ना करें

सामी ने कहा कि उनको पद्मश्री मिलने पर राजनीति काफी हुई लेकिन उनको राजनीति में घसीटा जाना ठीक नहीं है। अदनान सामी ने कहा, मैं कोई राजनेता नहीं, संगीतकार हूं। आप किसी नेता से राग दरबारी के बारे में तो नहीं पूछेंगे, मुझसे भी राजनीति के बारे में मत पूछिए। इन सब से परे मैं बस इतना जानता हूं कि मैं संगीत के माध्यम से प्यार बांटता हूं।

नागरिकता कानून, कश्मीर पर भी बोले

नागरिकता कानून, कश्मीर पर भी बोले

अदनान ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा कि इससे भारतीय नागरिकों से कोई ताल्लुक ही नहीं है। इसका ताल्लुक तो अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों से है, जो यहां आकर रिफ्यूजी बनकर रह रहे हैं। ऐसे में इस पर जो हो रहा है वो ठीक नहीं है।

कश्मीर पर अदनान ने कहा, ये मुद्दा सियासत से ज्यादा आर्मी में छुपा हुआ है। खासकर पाकिस्तानी आर्मी में। क्योंकि उन्हें कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए फंड मिलते हैं। जिस दिन कश्मीर का मसला सुलझ जाएगा, उस दिन उनकी फंडिंग रुक जाएगी। इसलिए दोनों मुल्कों की सरकारों ने जब भी अमन कायम करने कई कोशिश की, तब-तब कहीं न कहीं अटैक हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+