अदनान सामी ने किया ऐसा ट्वीट कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली। सिंगर अदनान सामी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से किसी ना किसी ट्वीट को लेकर खबरों में रहे हैं। वही, उनके एक और ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अदनान सामी ने इस ट्वीट में भारत और पाकिस्तान का जिक्र किया है। अपने इस ट्वीट के कारण अदनान सामी को पाकिस्तानी यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा है। पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तानी यूजर्स अदनान पर निशाना साधते रहे हैं।

'भारत में बीफ खुले तौर पर मिलता है जैसे पाक में शराब'

'भारत में बीफ खुले तौर पर मिलता है जैसे पाक में शराब'

अदनान सामी ने एक ट्वीट किया, 'एक चीज पूरी तरह से स्पष्ट है- भारत में बीफ खुले तौर पर मिलता है, बिल्कुल उसी प्रकार इस्लामिक देश पाकिस्तान में हर जगह शराब मिलती है।' अदनान के इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई पाकिस्तानी यूजर्स इस ट्वीट को लेकर अदनान पर निशाना साध रहे हैं। इसके पहले भी अदनान सामी को पाकिस्तानी यूजर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।

पाकिस्तानी यूजर्स ने किया अदनान को ट्रोल

हालांकि, कई मौकों पर अदनान इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते नजर आए हैं। ऐसे ही एक जवाब के बाद अदनान की जमकर तारीफ हुई थी। दरअसल, एक पाकिस्तानी यूजर ने अदनान सामी को चैलेंज किया कि अगर उनमें हिम्मत है तो कश्मीर के मामले पर मैसेज करके दिखाएं। इसके जवाब में अदनान ने लिखा कि 'क्यों नहीं... कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, उस चीज में अपनी नाक घुसाने की जरूरत नहीं है जिससे तुम्हारा कोई ताल्लुक ना हो।' इस ट्वीट के बाद पाकिस्तानी यूजर्स भड़क गए जबकि भारतीय यूजर्स ने अदनान की जमकर तारीफ की।

अदनान ने भारत की नागरिकता ले ली थी

अदनान ने भारत की नागरिकता ले ली थी

बता दें कि अदनान सामी ने साल 2016 में भारत की नागरिकता ले ली थी। इसके बाद से ही वे भारत में रहते हैं। हालांकि, अदनान इसके पहले पाकिस्तानी नागरिक थे। इस वजह से ही पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स अक्सर अदनान सामी को निशाना बनाते रहते हैं। अदनान सामी भारत में बहुत लोकप्रिय रहे हैं और उनके यहां पर काफी फैन्स हैं। अदनान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। कई बॉलीवुड फिल्मों में अदनान अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+