एडमिरल करमबीर सिंह बने नए इंडियन नेवी चीफ, बड़े दिन पर मां ने गले लगाकर दी बधाई

नई दिल्‍ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। इंडियन नेवी में वह पहले ऐसे हेलीकॉप्‍टर पायलट हैं जिन्‍हें चीफ का जिम्‍मा सौंपा गया है। एडमिरल सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है जो 30 मई को रिटायर हो गए। एडमिरल सिंह पंजाब के जालंधर से रहने वाले हैं और उनके पिता इंडियन एयरफोर्स में पायलट थे। इंडियन नेवी चीफ का जिम्‍मा संभालने से पहले करमबीर सिंह ईस्‍टर्न नेवल कमांड, विशाखापट्नम में बतौर फ्लैग ऑफिसर-कमांडिंग-इन-चीफ थे।

karambir-singh.jpg

नियुक्ति पर हुआ विवाद भी

एडमिरल सिंह ने पोर्ट ब्‍लेयर स्थित अंडमान निकोबार कमांड को करीब तीन वर्षों तक कमांड किया है। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी के 56वीं कोर्स के तहत हंटर स्‍क्‍वाड्रन से पासआउट हैं। हेलीकॉप्‍टर पायलट के तौर पर एडमिरल सिंह ने चेतक और कामोव जैसे हेलीकॉप्‍टर्स उड़ाए हैं। वह इंडियन नेवी की चार शिप्‍स को भी कमांड कर चुके हैं। आईसीजी चांदबीबी, आईएनएस विजयदुर्ग जो कि एक मिसाइल शिप है, उसके अलावा दो डेस्‍ट्रॉयर्स, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्‍ली को उन्‍होंने कमांड किया है। एडमिरल सिंह की नियुक्ति पर खासा विवाद भी हुआ जब वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनकी नियुक्ति को चुनौती दी। एडमिरल वर्मा का कहना था कि सरकार ने उनकी सीनियॉरिटी को नजरअंदाज करके, एडमिरल करमबीर को नेवी चीफ नियुक्‍त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+