आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर फडणवीस सरकार पर बरसे आदित्य ठाकरे, बोले- इको सिस्टम तबाह कर रही मुंबई मेट्रो
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना में गठबंधन के ऐलान के कुछ दिनों बाद ही दोनों दलों के बीच आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर घमासान छिड़ता दिख रहा है। दोनों राजनीतिक दलों ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर अलग-अलग राय जाहिर की है। आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर शिवसेना ऐतराज जता रही है जबकि बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट बेहद जरूरी है।

पेड़ों की कटाई पर भड़के आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस कई बार कह चुके हैं कि मुंबई के आरे में मेट्रो कार शेड हर हाल में बनना है। इसलिए आरे के जंगलों के 2700 काटे जा सकते हैं क्योंकि ये वन क्षेत्र नहीं है। वहीं, पेड़ों की कटाई का जबरदस्त विरोध हो रहा है। अब इस विरोध में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी कूद पड़े हैं। आदित्य महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं।
'अधिकारियों की नियुक्ति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कर दी जाए'
आदित्य ठाकरे ने एक के बाद कई ट्वीट कर पेड़ों की कटाई पर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने पेड़ों के काटे जाने के विरोध में लिखा कि जिस तरह से मुंबई मेट्रो-3 के नाम पर पेड़ों को धूर्तता से काटा जा रहा है, वह शर्मनाक और गलत है। ये कैसा रहेगा अगर इन अधिकारियों की नियुक्ति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कर दी जाए और वे पेड़ों की जगह आतंकी शिविरों को तबाह करें। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई के लोगों की मांग क्यों नहीं सुनी जा रही है।

आदित्य ठाकरे ने केंद्र और फडणवीस सरकार को लिया आडे़ हाथों
एक अन्य ट्वीट में आदित्य ठाकरे ने कहा कि बहुत से पर्यावरणविद् और शिवसेना के स्थानीय सदस्यों ने पेड़ों के काटे जाने का विरोध किया है। जिस तरह से वहां पुलिस मौजूद है, मुंबई मेट्रो-3 वह सबकुछ तबाह कर रही है, जिसे भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है। आदित्य ने कहा कि कोई आधार ही नहीं बनता कि केंद्र सरकार का मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज अस्तित्व में रहे, या प्लास्टिक पॉल्यूशन पर बोले। मुंबई मेट्रो-3 अविवेकपूर्ण तरीके से क्षेत्र के इको सिस्टम को तबाह कर रही है। मुंबई मेट्रो-3 के अहम की लड़ाई इसके बनने के उद्देश्य को खत्म कर रही है।
-
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications