'आदित्य ठाकरे का करें नार्को टेस्ट', दिशा सालियान केस की जांच SIT से कराने पर बोले सुशांत सिंह राजपूत के पिता
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे। केके सिंह ने कहा कि जैसा मैंने खबरों में देखा उसमें आदित्य ठाकरे का नाम आ रहा था।

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच अब विशेष जांच टीम (SIT) को सौंपा गया है। SIT अब इस मामले की गुत्थी सुलझाएगी। इसको लेकर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत पहले होना चाहिए था, इस मामले की जांच एसआईटी को बहुत पहले दे देना चाहिए थी। लेकिन सरकार उस वक्त दूसरी थी इसलिए नहीं किया गया। यह फैसला बिल्कुल सही है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे। केके सिंह ने कहा कि जैसा मैंने खबरों में देखा उसमें आदित्य ठाकरे का नाम आ रहा था। सच्चाई का पता SIT की जांच में लगेगा। आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट होना चाहिए।
बता दें कि दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने जून 2020 में 12 मंजिला इमारत से कूद कर सुसाइड कर लिया था। हालांकि उस वक्त तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। लेकिन बाद में पुलिस ने इस मामले को सुसाइड बताया ये केस बंद कर दिया था। हालांकि इस मामले में लगभग 2 साल बाद दिशा के मंगेतर रोहन राय का बयान सामने आया था।
बता दें कि ये रोहन राय वहीं है जिनका नाम दिशा सालियान की सुसाइड मिस्ट्री में जोड़ा गया था। अब उन्होंने 2 साल बाद ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि दिशा की मौत की वजह से उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए। साथ ही उन्होंने उस सुसाइड की रात को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।
रोहन राय ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि, जब तक इस केस की पूछताछ चल रही थी तब वह मुंबई में ही थे। लेकिन बाद में वह दिशा के पैरेंट्स के साथ दिसंबर, 2020 में अपने पापा के होमटाउन गांधीधाम चले गए थे। हालांकि जैसे ही स्थिति थोड़ी संभलने लगी तो उन्होंने मुंबई आने का वापस फैसला किया। उन्होंने कहा कि, मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसका मुझपर और मेरे परिवार पर क्या असर पड़ सकता है
यह भी पढ़ें- Amit Sadh ने बताया कौन है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार, बोले- 'मुझे हो गई है चिढ़'












Click it and Unblock the Notifications