Amit Sadh ने बताया कौन है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार, बोले- 'मुझे हो गई है चिढ़'
बॉलीवुड अभिनेता अमित साध सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त थे। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर की मौत का जिम्मेदार समाज को ठहराया है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि, वह बॉलीवुड उस वक्त छोड़ना चाहते थे।
Amit Sadh Sushant Singh Rajput: दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कईं बॉलीवुड अभिनेता को बड़ा झटका लगा था। कुछ ऐसा ही बड़ा सदमा सुशांत के खास दोस्त अमित साध को लगा। उन्होंने बताया कि, कैसे एक्टर की मौत ने उनके दिल और दिमाग में बुरा प्रभाव डाला। एक्टर ने खुलासा किया कि, सुशांत की मौत की वजह से वह इंडस्ट्री छोडना चाहते थे।

अमित साध का बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। लेकिन एक्टर के निधन के ढाई साल बाद उनके खास दोस्त अमित साध ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, वह सुशांत की मौत से इस कदर सदमे में थे कि, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक का फैसला कर लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने लगभग 4 बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।

बताया कौन है सुशांत की मौत का जिम्मेदार
अमित साध ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मुझे सुशांत की साइकी पता थी। कोई अगर आत्महत्या से मरता है, तो इसका मतलब यह है कि उसने अपने जीवन के कुछ पहलुओं को छुपाकर रखा है, जब ऐसा होता है तब यह उस व्यक्ति का दोष नहीं होता। यह समाज का होता है। जो भी लोग उनके आसपास थे, वह उनकी गंभीर बात को पहचान नहीं पाए। सुशांत अपने जीवन में इतना निराश थे कि उन्होंने अपने आपको ही मार लिया।'

अमित साध ने की 4 बार सुसाइड की कोशिश
अमित साध ने आगे इस बात का खुलासा किया कि, जब ये सब हुआ तो उनके मन में भी सुसाइड का ख्याल आया। एक्टर ने कहा कि, 'मैंने लगभग 4 बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। मैं बहुत ही ज्यादा परेशान हो गया था और उस वक्त मेरी उम्र 17 से 18 साल के बीच थी। हालांकि मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं'।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हो गई थी चिढ़
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि, आखिर किस वजह से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे? इसका जवाब देते हुए अमित साध ने कहा कि, 'मुझे उस वक्त इंडस्ट्री से चिढ़ हो गई थी। मेरे लिए बहुत बड़ी चीज थी और हमेशा रहेगी। सुशांत की मौत से 3-4 महीने पहले मैंने किसी ऐसे शख्स से बात की जो सुशांत को जानता था। उससे मैंने सुशांत का नंबर मांगा। लेकिन सुशांत का कोई भी नंबर नहीं था। उन्होंने खुद को एकदम अलग कर लिया था और अपने नंबर बदल दिए थे।' बता दें कि, अमित साध ने सुशांत और राजकुमार राव संग फिल्म 'काई पो चे' में काम किया था।

सुशांत की मौत को हुए 2 साल
आपको बता दें कि, 14 जून 2020 को निधन हो गया था। एक्टर का शव उनके घर पर मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने सुसाइड किया था। हालांकि उस समय उनकी मौत पर काफी बवाल हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने हर एंगल से जांच की थी। जिसकी वजह से कई बड़े सितारों से ड्रग मामले में पूछताछ हुई थी। बता दें कि अभिनेता को आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications