आर्थिक तंगी से गुजर रहे आदित्य नारायण, बेचनी पड़ सकती है बाइक, अकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18 हजार रुपए

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते क्या आम और क्या खास हर कोई आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। कई सेलेब्रिटी तक कोरोना वायरस के दौर में आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। गायक और होस्ट आदित्य नारायण भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब उनके पास पैसे नहीं हैं, उनकी सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। यही नहीं आदित्य ने कहा कि अब मेरे बैंक खाते में सिर्फ 18 हजार रुपए बचे हैं और अगर अक्टूबर माह में काम करना शुरू नहीं करता हूं तो मुझे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Recommended Video

    Lockdown Effect: Aditya Narayan कर रहे है आर्थिक तंगी का सामना, बेचेंगे अपनी Bike | वनइंडिया हिंदी
    बेचनी पड़ सकती है बाइक

    बेचनी पड़ सकती है बाइक

    बता दें कि आदित्य नारायण ने हाल ही में कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रैंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। वह श्वेता से इस साल के अंत में शादी रचाने वाले हैं। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि इस पूरे साल वह काम नहीं करेंगे। लेकिन जिस तरह से लॉकडाउन हुआ, उसकी वजह से मेरे सारे प्लान बदल गए। आदित्य ने कहा कि स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें घर का सामान तक बेचना पड़ सकता है। यही नहीं आदित्य ने कहा कि अगर मैंने अक्टूबर माह में काम करना शुरू नहीं किया तो मुझे मेरी बाइक तक बेचनी पड़ सकती है।

    पूरी सेविंग खर्च

    पूरी सेविंग खर्च

    आदित्य ने कहा किक मेरी पूरी सेविंग्स खत्म हो चुकी है, अब मेरे बैंक खाते में सिर्फ 18 हजार रुपए बचे हैं। मैं लॉकडाउन के दौरान अपना पूरा पैसा जो म्युचुअल फंड्स में निवेश किया था, उसे भी मैने निकाल लिया था। मुझे अपना खर्च चलाने के लिए पूरी सेविंग्स तक निकालनी पड़ी। आदित्य ने यह भी कहा कि मैं बिलेनियर नहीं हूं, अब मेरे पास सेविंग के नाम पर कुछ नहीं बचा है, सिर्फ 18 हजार रुपए मेरे खाते में बचे हैं।

    10 साल से रिलेशन में हैं आदित्य

    10 साल से रिलेशन में हैं आदित्य

    गौरतलब है कि आदित्य ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह इस साल के अंत तक अपनी गर्लफ्रैंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले हैं। आदित्य पिछले 10 साल से श्वेता के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों की मुलाकात फिल्म शापित के सेट पर हुई थी। दोनों तब से एक दूसरे के साथ डेट कर रहे है। जिसके बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। आदित्य ने कहा कि मेरे माता-पिता श्वेता को जानते हैं, वह उसे बहुत पसंद करते हैं, मैं खुश हूं कि मुझे श्वेता सोलमेट के रूप में मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+