Aditya-L1 Solar Mission: चांद के बाद अब सूरज की बारी, 2 सिंतबर को ISRO लॉन्‍च करेगा Aditya-L1

ISRO solar mission Aditya-L1: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने सूर्य मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोमवार को इसरो ने ऐलान किया कि 2 सितंबर 2023 को अपने सूर्य मिशन के तहत आदित्य-एल1 ( Aditya-L1 Solar Mission) को श्रीहरिकोटा स्‍पेस सेंटर से लॉन्‍च करेगा।

Aditya-L1 Solar Mission,

बता दें इसरो का सूर्य का अध्ययन करने वाला ये पहला सूर्य मिशन है। इसरो 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा स्‍पेस सेंटर से इस सूर्य यान आदित्‍य-एल 1 को लॉन्‍च करेगा । जिसके जरिए इसरो के वैज्ञानिक सूरज का वातावरण का अध्‍ययन करेंगे। आदित्य-एल1 को पीएसएवी रॉकेट के माध्यम से लॉन्‍च किया जाएगा और इसे सूर्य की कक्षा एल 1 प्‍वाइंट पर पार्क किए जाने की योजना है।

कैसे और क्‍या काम करने जा रहा आदित्य-एल1

इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आदित्य-एल1 राष्ट्रीय संस्थानों की सहभागिता वाला पूरी तरह से स्वदेशी प्रयास है।इसरो के आदित्य-एल1 मिशन का उद्देश्‍य सूरज की कक्षा एल 1 में रहकर चारों ओर से चक्‍कर लगाते हुए सूर्य के वातावरण का पता लगाना है और सौर हवाओं के रहस्य को जानना है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में स्थित अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) का इस रहस्‍य को सुलझाना चाहती हैं।

आदित्‍य-एल1 को पहुंचने में कितने दिन लगेंगे?

इसरो के आदित्‍य-एल1 को सूरज की एल 1 कक्षा तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगेगा क्‍योंकि पृथ्‍वी से सूर्य की इस कक्षा की दूरी लगभग 15 लाख किलोमीटर है। याद रहे अंतरिक्ष मे जो पांच यान के पार्किंग प्‍वाइंट है उन्‍हें एल1, एल2, एल3, एल4 और एल 5 के नाम से जाना जाता है।

भारत से पहले कौन सा देश भेज चुका है सूर्ययान?

बता दें भारत का ये सूर्य संबंधी पहला मिशन है वहीं सूरज पर अब तक जर्मनी, अमेरिका, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी अब तक कुल 22 मिशन भेज चुके हैं। सबसे पहले अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा ने 1960 में पायनियर नाम का सौर्य मिशन लॉन्‍च किया था। इसके बाद नासा ने जर्मनी के स्‍पेस सेंटर के साथ संयुक्‍त रूप से 1974 में भेजा था। इसके बाद 1994 में नासा अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने यूरोपीय एजेंसी के साथ मिलकर मिशन लॉन्‍च किया था। इतने वर्षों बाद अब भारत का इसरो अकेले दम पर अपना ये सोलर मिशन लॉन्‍च करने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+