इसरो चीफ ने सूर्य मिशन Aditya-L1 पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- तैयार है रॉकेट सैटेलाइट

ISRO Aditya-L1 mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा पर सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद अपने अगले आदित्य-एल1 सौर मिशन की लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। भारत अपने सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' के लिए तैयारी कर रहा है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि इसरो टीम ने लॉन्चिंग के लिए रिहर्सल पूरी कर ली है। मीडिया से बात करते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, 'हम अभी लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं।''

ISRO Aditya-L1 mission

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, ''रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं, हमने लॉन्च की रिहर्सल पूरी कर ली है। कल-परसों से हमें प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू करनी है।"

Aditya-L1 launch date time: आदित्य-एल1 लॉन्च की तारीख और समय

आदित्य-एल1 सौर मिशन, भारत का पहला सौर मिशन है, जो सूर्य का अध्ययन करेगा। आदित्य-एल1 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष बंदरगाह से उड़ान भरने वाला है।

30 अगस्त को इसरो ने कहा कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किए गए उसके आदित्य-एल1 मिशन ने लॉन्च रिहर्सल और आंतरिक जांच पूरी कर ली है। आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय खगोलीय वेधशाला होगी।

2 सितंबर 2023 को लॉन्च होने के बाद आदित्य L1 को सूर्य तक पहुँचने में, आदित्य लगभग 4 महीने लगेंगे।

एस सोमनाथ ने आदित्य-एल1 सौर मिशन के प्रक्षेपण से एक दिन पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर का दौरा किया और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि सोमनाथ ने सुबह 7.30 बजे मंदिर का दौरा किया और भगवान की पूजा की।

पत्रकारों से बात करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि आदित्य-एल1 मिशन शनिवार सुबह 11.50 बजे लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर मिशन सूर्य का अध्ययन करने के लिए है और सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन यानी लगभग 4 महीने लगेंगे।

आदित्य L1 के बाद इसरो के क्या है और प्रोजेक्ट

एस सोमनाथ ने कहा, आदित्य L1 मिशन के बाद, इसरो आने वाले दिनों में एसएसएलवी - डी 3 (SSLV - D3) और पीएसएलवी (PSLV) सहित कई अन्य मिशन लॉन्च करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+