सूरज के पास जा रहे Aditya-L1 से जुड़ा आया बड़ा अपडेट, ISRO ने बताया क्यों रुका था अंतरिक्ष यान
Aditya-L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूरज के पास जा रहे आदित्य-एल1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आदित्य-एल1 मिशन को लेकर इसरो ने कहा है कि अंतरिक्ष यान ठीक से काम कर रहा है। वह लगातार सूर्य की ओर बढ़ रहा है।
इसरो ने कहा कि, 'अंतरिक्ष यान स्वस्थ है और सूर्य की ओर बढ़ रहा है। 06 अक्टूबर को 16 सेकेंड के लिए इसमें एक सुधार किया गया था। इस प्रक्रिया को प्रक्षेपवक्र सुधार संबित बदलाव किए गए हैं, जिसे Trajectory Correction Maneuvre (TCM) नाम से बुलाया जाता है।'

इसरो ने कहा कि, टीसीएम यह सुनिश्चित करता है कि अंतरिक्ष यान एल1 के आसपास हेलो कक्षा सम्मिलन की ओर अपने इच्छित पथ पर है। जैसे-जैसे आदित्य-एल1 आगे बढ़ता रहेगा, मैग्नेटोमीटर कुछ दिनों के भीतर फिर से चालू हो जाएगा।
इसरो ने अपने बयान में ये भी कहा है कि 19 सितंबर को किए गए ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (TL1I) को ट्रैक करने के बाद मूल्यांकन किए गए पथ को सही करने के लिए इसकी जरूरत थी।
Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) October 8, 2023
The Spacecraft is healthy and on its way to Sun-Earth L1.
A Trajectory Correction Maneuvre (TCM), originally provisioned, was performed on October 6, 2023, for about 16 s. It was needed to correct the trajectory evaluated after tracking the Trans-Lagrangean…
सितंबर में ही पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकल गया था Aditya-L1
30 सितंबर को अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपडेट देते हुए कहा था कि आदित्य-एल1, पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर, पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर की दूरी से आगे निकल गया था।
यह लगातार दूसरी बार है जब इसरो किसी अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर भेज पाया है। इससे पहले मंगल ऑर्बिटर मिशन में भी ऐसा किया गया था।
2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था Aditya-L1 मिशन
PSLV-C57 रॉकेट पर 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया आदित्य-एल1 मिशन, भारत का पहला समर्पित सूर्य मिशन है। अंतरिक्ष यान सूर्य के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किए गए सात अलग-अलग पेलोड ले गया है। इनमें से चार पेलोड सूर्य के प्रकाश का निरीक्षण करेंगे, जबकि बाकी तीन प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे।












Click it and Unblock the Notifications