Aditya L1 की लॉन्चिंग देखने के लिए उमड़े लाखों लोग, इसरो के Youtube पर आए इतने Views

Aditya L1 Launching Views: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद अब इसरो के वैज्ञानिकों ने आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग कराकर एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। पूरे देश में इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लेकिन इस बीच एक और रिकॉर्ड सामने आया है। दरअसल, आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग देखने के लिए यूट्यूब पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लॉन्चिंग के वक्त कितना रहा व्यूज (Aditya L1 Youtube Views)
11 बजकर 50 मिनट पर जिस वक्त आदित्य एल1 को सौर मिशन के लिए रवाना किया गया उस वक्त ISRO के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 7 लाख 80 हजार 908 लोग लाइव जुड़े थे।

 Aditya l1 youtube views

चंद्रयान-3 ने तोड़ा था व्यूज का पूरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। जिसके बाद ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों का हुजूम जमा हो गया। जैसे-जैसे लैंडिंग का वक्त नजदीक आया वैसे-वैसे व्यूज का रिकॉर्ड टूटता गया। अंतिम समय पर तो 80 लाख लोग एक साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे थे। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर जितने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं उससे ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे थे।

आदित्य एल1 मिशन लॉन्च की लाइवस्ट्रीम इस प्लेटफॉर्म पर भी देखे गए
लोग सुबह 11:20 बजे से इसरो वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर लाइव देखे गए। इसके साथ ही इसरो की आधिकारिक फेसबुक, यूट्यूब चैनल पर जाकर भी दर्शकों मे लाइव प्रसारण देखा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल पर लॉन्च को लाइव देखा गया।

क्या है Aditya-L1 Mission
बता दें कि आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) भारत का पहला सौर मिशन है। इस मिशन के जरिए इसरो सूर्य से जुड़े कई रहस्यों पर से पर्दा उठाने वाला है। इस मिशन से सूरज की बाहरी परत कोरोना, कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं, सौर तूफान की उत्पत्ति आदि कारकों का अध्ययन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+