बंगाल चुनाव में अधीर रंजन ने ममता को साथ आने का दिया न्योता, बोले-अब TMC के पास कोई चारा नहीं बचा

नई दिल्ली। कांग्रेस (congress) नेता अधीर रंजन चौधरी(Adhir Ranjan Chowdhury) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को कांग्रेस में शामिल सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(West Bengal Assembly election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए टीएमसी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़े। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की यह टिप्पणी सौगत रॉय द्वारा कांग्रेस और CPM को TMC के साथ मिलकर बंगाल में चुनाव लड़ने के बयान पर आई है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021 : Adhir Ranjan Chaudhary ने Mamata Banerjee को दिया ये ऑफर |वनइंडिया हिंदी
    Adhir Ranjan Mamata Banerjee Congress BJP in West Bengal polls TMC

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष, चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आगामी चुनावों में अकेले भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ सकती हैं। उन्हें (ममता बनर्जी) कांग्रेस में शामिल होना चाहिए क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा को कांग्रेस के बिना सत्ता में आने से रोकना संभव नहीं है। कांग्रेस ने इस देश में पिछले 100 सालों से धर्मनिरपेक्षता (Secularism) को बचाए और बनाए रखा है। इतिहास इसका प्रमाण है।

    उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी को टीएमसी छोड़ कर आज ही कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहिए। आज हम किसानों के मुद्दे पर राजभवन में अभियान चला रहे हैं, टीएमसी के सभी प्रतिनिधियों को आज कांग्रेस के नेतृत्व में आना चाहिए। ममता बनर्जी के पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमें तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले 10 सालों से हमारे विधायकों को खरीदने के बाद तृणमूल कांग्रेस को अब गठबंधन में दिलचस्पी क्यों है।

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अब टीएमसी सोच रही है कि कांग्रेस के बिना राज्य में जीवित रहना मुश्किल होगा और कांग्रेस पार्टी भी यही सलाह देती रही है। आप (ममता बनर्जी) कांग्रेस पार्टी की मदद से सत्ता में आई थीं और सत्ता में आने के तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अस्थिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणाम यह हुआ कि टीएमसी ने कांग्रेस और वाम दलों जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को बंगाल में कमजोर कर दिया लेकिन बाद में बंगाल में भाजपा का प्रभुत्व बढ़ने लगा। धीरे-धीरे सांप्रदायिक तत्व इस पर कब्जा करने के लिए मैदान में आ गए। अब आप (ममता बनर्जी) ने महसूस किया कि राज्य में कांग्रेस के बिना भाजपा के खिलाफ लड़ना मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+