अधीर रंजन चौधरी ने की मांग- किसानों की समस्या बड़ी, तरंत बुलाएं संसद का विशेष सत्र
नई दिल्ली। कृषि कानून को लेकर एक तरफ जहां किसानों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है वहीं इसपर सियासत भी जमकर हो रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिडला को पत्र लिखकर मांग की है कि किसानों के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने अपने पत्र के जरिए सभी सांसदों की मौजूदगी में कृषि कानूनों पर चर्चा करने पर जोर दिया है।
Recommended Video

इसके साथ ही उन्होंने देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण और वैक्सीन निर्माण की स्थिति, आर्थिक मंदी और बड़े पैमाने पर व्याप्त बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा कराने की भी अपील की है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को मोदी सरकार से किसानों को परेशान करने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द निकालने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सीमा पर किसान कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार किसानों को थकाने की नीति का इस्तेमाल न कर समस्या समाधान पर जोर दे।
आपको बता दें कि इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को सरकार से आग्रह किया कि किसानों को हैरान-परेशान करने के बजाय उनकी शिकायतों का तेजी से समाधान किया जाए। उल्लेखनीय है कि किसान बीते एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने ट्वीट करके कहा, 'हजारों किसान एक सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और देश के 'अन्नदाताओं' को उचित सम्मान मिलना चाहिए। वे आकाश के नीचे सड़क पर पड़े हैं और दिल्ली के सर्द मौसम को भी सहन कर रहे हैं। मैं किसान के मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए सरकार को प्रस्ताव देता हूं और किसानों के खिलाफ उन्हें थकाने की 'नीति का इस्तेमाल लागू नहीं करने की अपील करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications