लोकसभा में कांग्रेस के नेता बने रहेंगे अधीर रंजन चौधरी, बदलाव की अटकलों को पार्टी ने नकारा

नई दिल्ली, 14 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (14 जुलाई) संसद के आगामी मानसून सत्र पर चर्चा के लिए पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह के साथ बैठक की है। बीते कई दिनों से ये कहा जा रहा था कि इस बैठक में कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता को बदलने पर भी फैसला कर सकती है। बैठक के बाद कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने कहा है कि लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ही आगामी सत्र में भी कांग्रेस के नेता होंगे। पार्टी ने उनकी जगह किसी और को नेता चुनने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

congress

प्रशांत किशोर के साथ भी बैठक

राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की आज चुनावी रणनीतिकार प्रशात किशोर के सात भी बैठक हुई है। बताया गया है कि प्रशांत किशोर की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ऑनलाइन जुड़ीं। इनसे अलावा केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद रहे। ये बैठक करीब 1 घंटे तक चली। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद पर कोई बात नहीं हुई, ना ही शरद पवार को यूपीए चेयरपर्सन बनाए जाने को लेकर कोई चर्चा की हुई। प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर बात की।

19 जुलाई से मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र की तारीख आने के साथ ही बीते कुछ दिन सें अधीर रंजन को हटाने की खबरें लगातार आ रही थीं। कहा जा रहा था कि सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को हटा सकती है। शुरू में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी को ये जिम्मेदारी दी जाएगी। बाद में कहा गया कि शशि थरूर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तम कुमार रेड्डी में से कोई कांग्रेस का नेता हो सकता है। हालांकि अब पार्टी ने साफ किया है कि लोकसभा में अधीर रंजन ही नेता बने रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+