'कोई आसमान नहीं गिर जाता, शाह-योगी के साथ बैठी थीं...', G20 डिनर में गईं ममता तो भड़के अधीर रंजन

Congress vs TMC Mamata Banerjee Attends G20 Dinner: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

पश्चिम बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी जी-20 डिनर में नहीं जाती तो कोई आसमान नहीं गिर जाता। इस कार्यक्रम में सीएम ममता की उपस्थिति पर अधीर रंजन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का रुख कमजोर होगा।

Mamata Banerjee Attends G20 Dinner

अधीर रंजन बोले- 'G20 डिनर में नहीं जातीं तो कुछ नहीं होता...'

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "अगर ममता बनर्जी जी-20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होती तो कुछ नहीं होता, आसमान नहीं गिर जाता, महाभारत अशुद्ध नहीं होता, कुरान अशुद्ध नहीं होता।" अधीर रंजन चौधरी ने इस बात पर हैरानी जताई कि क्या तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का कोई अन्य कारण था।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''खाने की टेबल पर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ थीं, इसका क्या मतलब है।''

'कई गैर-भाजपा मुख्यमंत्री नहीं गए लेकिम ममता...'

अधीर रंजन चौधरी ने कई गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज कार्यक्रम में भाग लेने से परहेज किया लेकिन ममता बनर्जी जल्दबाजी में दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने कहा, "देश के कई मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज के निमंत्रण का बहिष्कार किया है। संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है। यह उनका कैसा झुकाव था कि वह पहले दिल्ली पहुंच गईं।"

टीएमसी और भाजपा ने किया पलटवार

टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने अधीर रंजन की टिप्पणियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उठाए गए कदम और कुछ प्रोटोकॉल का पालन करने पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

शांतनु सेन ने कहा, "चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि प्रोटोकॉल के तहत राज्य के मुख्यमंत्री जी20 के अवसर पर रात्रिभोज में शामिल होने के लिए कब जाएंगी। हर कोई जानता है कि ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन इंडिया की अहम सदस्य हैं। और कोई भी उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता है।

वहीं भाजपा नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधीर रंजन के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि पीएम मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करना एक सामान्य बात थी और किसी का भी इस पर सवाल उठाना सही नहीं है।''

ममता बनर्जी के अलावा ये सीएम डिनर में हुए थे शामिल

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी विपक्षी दलों के राज्य नेताओं में से थीं, जिन्होंने इस डिनर में हिस्सा लिया था।

इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल विपक्षी दलों के उन नेताओं में शामिल थे, जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+