कांग्रेस का आरोप- सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर राजनीति कर रही है BJP
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। अब कांग्रेस के नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर सुशांत की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर ये भी आरोप लगाया है कि, उन्होंने जांच ही मोड़ दिया है। इससे पहले अधीर रंजन ने सुशांत की मौत को बिहार के चुनावों से भी जोड़ा था।

शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, शुरुआत से ही बीजेपी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर राजनीति कर रही है। ईडी और सीबीआई ने अब तक क्या पाया है, यह कोई नहीं जानता। इस मुद्दे को अब एनसीबी ड्रग जांच में बदल दिया गया है जिसमें सभी अभिनेत्रियाँ शामिल हैं। अधीर रंजन ने गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने पर भी सवाल खड़े किए हैं।
अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई जांच की मांग करने वाले बिहार के डीजीपी (गुप्तेश्वर पांडेय) को राज्य के सत्ताधारी दल द्वारा आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हमें सुनने में आया है कि, ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी के अधिकारी भाजपा और पीएम मोदी के बेहद करीबी हैं। बता दें कि एनसीबी चीफ राकेश अस्थान हैं। राकेश अस्थान सीबीआई बनाम सीबीआई झगड़े के बाद सुर्खियों में आए थे। जिन पर तत्कालीन सीबीआई डायरेक्टर अलोक वर्मा ने करप्शन के आरोप लगाए थे।
इससे पहले शुक्रवार को अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि, सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण बिहार में भाजपा के लिए वांछित परिणाम देने में विफल रहा है। उन्हें अब ड्रग्स बचा सकता है, सीबीआई और ईडी अब तस्वीर में नहीं हैं, अब एनसीबी ने सुर्खियों में छाया हुआ है। NCB, आप क्या जाँच कर रहे हैं? नारकोटिक्स? अब तक कितनी मात्रा में कंट्राबेंड सामग्री का खुलासा हुआ है? क्या आपको कोई आतंकवादी लिंक नहीं मिला है? बिहार चुनाव के लिए नई सनसनी की आवश्यकता है, यह भाजपा के राजनीतिक और वैचारिक दिवालियापन का शानदार उदाहरण है। हम जानना चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का हत्यारा कौन है? अपराधी कौन है?
-
BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस












Click it and Unblock the Notifications