अधीर रंजन ने ममता और बंगाल के गवर्नर को बताया 'जोकर', कहा- राज्य में 'सर्कस' जारी है
कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। अब अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर जबरदस्त निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक भाषण में पश्चिम बंगाल के गवर्नर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्कस का जोकर बताया है।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को मिदनापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल में एक सर्कस जारी है। राज्य में दो भवन है। राजभवन और नबन्ना भवन (सीएम हाउस)। इन दोनों भवनों के 2 मुखिया हैं और वे दोनों जोकर हैं। बता दें कि, हाल ही में कांग्रेस ने सीएए के विरोध में विपक्षी दलों की की एक बैठक बुलाई थी। जिसमें ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थी।
इससे पहले गुरुवार को अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि, मुझे पाकिस्तानी कह कर बुलाया जाता है और आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तानी हूं। आप जो करना चाहते हैं वो कर लें। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, आज हमारे देश में कोई सही बात नहीं कह रहा है क्योंकि आप जैसे ही सच कहते हो आपको देशद्रोही करार दे दिया जाता है। ये देश नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बाप का नहीं है।
इससे पहले उन्होंने आतंकियों के साथ पकड़ गए डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर बयान दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि यदि देविंद सिंह नहीं देविंदर खान होते को आरएसएस की ट्रोल आर्मी इस मसले को अभी तक काफी उछाल देती। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस ने खुद को उनके इस बयान से अलग कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications