मनीष तिवारी के किताब में किए दावों पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले- इतने साल बाद होश आया है?
मनीष तिवारी के किताब में किए दावों पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले- इतने साल बाद होश आया है?
नई दिल्ली, 23 नवंबर: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी सांसद मनीष तिवारी के मुंबई हमले के बाद यूपीए सरकार के कम साहस दिखाने की बात पर नाराजगी जाहिर की है। चौधरी ने कहा है कि अब उस मामले को उठाने का कोई मतलब नहीं दिखता है। आज चीन देश की सीमा के अंदर घुसा हुआ है और निर्माण कर रहा है, जिस पर बात किए जाने की जरूरत है।

Recommended Video
अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा, उनको (मनीष तिवारी) चीन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसने लद्दाख में हमारे कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है और अरुणाचल प्रदेश में भी कई गांव बनाए हैं। चीन पर बात करने की जगह वो 13 साल पुराने मामले पर बात कर रहे हैं, उनको अब इस पर बात करने का होश आ रहा है कि मुंबई हमले के दौरान सरकार ने सही काम नहीं किया। उनको तब चीजें गलत लगी थीं तो उन्होंने उस समय इस बारे में बात क्यों नहीं की। वहीं कई नेताओं के टीएमसी में शामिल होने पर बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह अवसरवादी राजनीति का उदाहरण है। इन लोगों को लगा कि वे यहां मुनाफा नहीं कमाएंगे। टीएमसी पश्चिम बंगाल को लूटकर बहुत सारा पैसा लाई है और दिल्ली में राजनीतिक व्यापार कर रही है।
क्या कहा गया है मनीष तिवारी की किताब में
कांग्रेस के सीनियर नेता, पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने नवंबर 2008 में मुंबई हुए आतंकी हमले को लेकर अपनी किताब में कहा है कि उस वक्त की मनमोहन सरकार के नेतृत्वा वाली सरकार ने मामले में कमजोरी दिखाई। मुंबई हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनीष तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 के हमले से करते हुए कहा कि भारत को भी अमेरिका की तरह जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications