भारत की स्थिति बाकी दुनिया से बेहतर, जल्द ही कोवावैक्स को मिलेगी बूस्टर की अनुमति: अदार पूनावाला

अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति बाकी दुनिया से कहीं बेहतर है। मैं देशवासियों से अपील करना चाहता हूं कि वह भारत में ही रहें।

Adar poonawala

Adar Poonawala: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में महामारी का सरकार और स्वास्थ्यकर्मियों ने डटकर सामना किया है और इसे संभालने में अहम भूमिका निभाई है। हर कोई भारत की ओर देख रहा है, जिस तरह से भारत ने कोरोना को संभाला है, वह एक बड़ी वजह है कि दुनिया भारत की ओर देख रही है। यह सिर्फ सरकार, स्वास्यकर्मियों और आम लोगों के योगदान की वजह से हो पाया है। मैं पूरी दुनिया में गया हूं, लेकिन भारत की स्थिति किसी भी और देश से बेहतर है। मैं हर किसी से अपील करूंगा कि वह भारत में रही रहें।

वहीं अदार पूनावाला ने कहा कि जल्द ही हमारी वैक्सीन कोवावैक्स को बूस्टर डोज की अनुमति मिल जाएगी। अगले 10-15 दिनों में हमारी बूस्टर डोज को अनुमति मिल जाएगी। अदार पूनावाला ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ यह वैक्सीन काफी असरदायक है। पत्रकारों से बात करते हुए अदार ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोविशील्ड, कोवावैक्स का काफी स्टॉक है, जल्द ही हमे 10-15 दिनों में बूस्टर डोज की भी अनुमति मिल जाएगी।

अदार पूनावाला ने कहा कि केंद्र सरकार के पास बहुत स्टॉक है, वह राज्यों को दे सकते हैं। फिलहाल कोविशील्ट का उत्पादन बंद है, हम जब भी जरूरत हो तो इसका उत्पादन शुरू कर सकते है, लेकिन कोवावैक्स वैक्सीन को जल्द ही बूस्टर डोज के तौर पर अनुमति मिल जाएगी। यह कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ असरदायक है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसख मांडविया ने गुरुवार को लोगों से अपील की है कि केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें।

वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके अदार पूनावाला का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा हमने सीरम इंस्टिट्यूट की टीम, अदार, सायरस जी के काम को देखा, इन लोगों ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। हमे इस नेतृत्व औरर टीम पर गर्व है। हम हमेशा से आपका शुक्रिया अदा करना चाहते थे। पूरा देश आपको शुक्रिया कहना चाहता है। आपको पूरे देश की ओर से मैं शुक्रिया अदा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+